India vs Sri Lanka LIVE, 2nd Test, Day 1: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. फिलहाल पहले सेशन का खेल जारी है. भारत ने दो विकेट गंवा दिए हैं. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. वहीं जायसवाल ने आउट होने के बाद अपना आपा खोल दिया और श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ गए. बता दें, भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारत ने स्पिनर सारांश जैन को डेब्यू कैप दी है, जो प्लेइंग XI में कुलदीप यादव की जगह लेंगे. 33 साल 145 दिन की उम्र में डेब्यू करने के साथ ही सारांश जैन 21वीं सदी में भारत के सबसे उम्रदराज़ टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. सबा करीम ने 2000 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ़ 32 साल 362 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
India vs Sri Lanka Live Score: जायसवाल आउट
यशस्वी जायसवाल आउट हुए. आखिर में असिथा फर्नांडो ने ही बाजी मारी. राउंड द विकेट से लेंथ पर गेंद अंदर की ओर मुड़ी. यशस्वी जायसवाल ने इसे ऑफ-साइड में पंच करने की कोशिश की. लेकिन गेंद का अंदरूनी किनारा लग गया और गेंद स्टंप्स पर लग गई. जायसवाल इससे पहले इस ओवर में तीन बाउंड्री लगा चुके थे. इस विकेट के साथ, पहले सेशन में ही दोनों भारतीय ओपनर पवेलियन लौट गए. जायसवाल अर्धशतक से चूक गए.
16.6 ओवर: भारत 66/2
India vs Sri Lanka Live Score: भारत 50 पार
भारत का स्कोर 50 पार हुआ. जायसवाल के बल्ले से चौका आया. अभी क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल हैं दूसरे छोर पर. जायसवाल और पडिक्कल की नजरें इस सेशन में बिना कोई और विकेट गंवाए खेलते रहने की होगी. जायसवाल धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
15.1 ओवर: भारत 53/1
India vs Sri Lanka Live Score: भारत को पहला झटका
ओह नहीं...भारत को पहला झटका लगा. केएल राहुल को जाना होगा. लाहिरू कुमारा ने विकेट दिलाया मेजबान टीम को. राहुल ने तोहफ़े में अपना विकेट दे दिया है. कुमारा ने उनके ईगो का फ़ायदा उठाया और उन्हें आउट करने में कामयाब रहे. राहुल सिर हिलाते हुए चले गए. शॉर्ट और ऑफ़ स्टम्प के बाहर गेंद थी. वह इस ओवर तक ऐसी गेंदें छोड़ रहे थे, लेकिन इस बॉल पर उन्होंने स्लैश करने का फैसला किया. बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे डिकवेला के लिए आसान कैच था यह. यह क्रॉस-बैटेड शॉट खेलने के लिए शॉर्ट बॉल नहीं थी और जब राहुल ने वह खेला तो उनका बैलेंस ठीक नहीं था. राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए.
10.4 ओवर: भारत 37/1
India vs Sri Lanka Live Score: भारत की सधी शुरुआत
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने भारतीय टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई है. फिलहाल गेंद अधिक हरकर नहीं कर रही है. लेकिन कुछ गेंदों ने केएल राहुल को परेशान जरूर किया है. दूसरी तरफ जायसवाल आज थोड़े अधिक आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं. केएल राहुल ने पिछले ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया है.
10.0 ओवर: भारत 31/0
India vs Sri Lanka LIVE Score: कुलदीप का दिलचस्प रिकॉर्ड
कुलदीप यादव ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं और 13 अलग-अलग सीरीज़ में खेले हैं, जिसमें इस सीज़न की शुरुआत में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट भी शामिल है. उन्होंने सिर्फ़ चार बार एक सीरीज़ में दो या उससे ज़्यादा मैच खेले हैं, और वे सभी भारत में हुए हैं.
India vs Sri Lanka Live Score: सारांश जैन ने रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि कुलदीप यादव को वायरल हुआ है. शायद यही कारण था कि कुलदीप बीते दो दिनों अभ्यास के लिए नहीं आए हैं.
वहीं 33 साल 145 दिन की उम्र में डेब्यू करने के साथ ही सारांश जैन 21वीं सदी में भारत के सबसे उम्रदराज़ टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. सबा करीम ने 2000 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ़ 32 साल 362 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था.
India vs Sri Lanka LIVE Score: भारत ने जीता टॉस
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान शुभमन ने बताया कि कुलदीप इन्फैक्शन के चलते बाहर हैं और सारांश जैन का डेब्यू हो रहा है.
India vs Sri Lanka LIVE Score: सारांश जैन का डेब्यू
कुलदीप अभी यहां हैं, लेकिन गॉल से आने के बाद से उन्होंने कोई ट्रेनिंग नहीं की है. दो दिन पहले भारत का पूरा सेशन था, जिसमें उन्होंने आराम करने का फ़ैसला किया. कल ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था, जिसमें भी वह शामिल नहीं हुए. बहुतुले और गंभीर ने उनकी और उनकी काबिलियत की तारीफ़ तो की, लेकिन किसी ने भी यह नहीं कहा कि यह रिस्ट स्पिनर टीम के लिए बहुत ज़रूरी है. जबकि सारांश जैन ने दोनों दिन अभ्यास किया. उन्होंने दो दिन पहले स्पिनरों के नेट्स में गेंदबाजी की और कल बल्लेबाजी करने उतरे.
सारांश जैन अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. रवीन्द्र जड़ेजा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी है.
India vs Sri Lanka LIVE Score: दूसरा टेस्ट आज से
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज कोलंबो में भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू हो रहा है. भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता था. टीम इंडिया की कोशिश अब कोलंबो टेस्ट जीतने की होगी. अगर ऐसा होता है तो यह बीते तीन साल बाद विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया की पहली
टेस्ट सीरीज जीत होगी.