विज्ञापन

23 August 2026 Numerology Horoscope 4 : सोच लोगों को करेगी आकर्षित, आर्थिक स्थिति काफी रहेगी शानदार

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 4 मिलकर बुध और राहू की ऊर्जा के माध्यम से आज नई रणनीति एवं बेहतर निर्णय लेने में आपकी मदद करेंगे.

23 August 2026 Numerology Horoscope 4 : सोच लोगों को करेगी आकर्षित, आर्थिक स्थिति काफी रहेगी शानदार
23 August 2026 Numerology Horoscope 4
NDTV

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आज आपको कुछ नया करने के लिए अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है. अचानक कोई ऐसा संदेश आपको प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से आपके जीवन की दशा बदल जाएगी. किसी भी परिवर्तन के लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : कार्यस्थल पर लोगों के साथ बातचीत काफी शानदार रहेगी. आपकी कम्युनिकेशन से लोग प्रभावित होंगे. आपकी अलग सोच लोगों को काफी आकर्षित करेगी. डिजिटल व्यापार,रिसर्च और पब्लिक डीलिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. व्यवसाय में नए ग्राहकों से बेहतर संबंध बनेंगे. कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. किसी पुराने जानकार व्यक्ति के माध्यम से बड़ी बिज़नेस अपॉर्चुनिटी मिलने की संभावना है.

Finance / फाइनेंस : आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहेगी अचानक और अप्रत्याशित तरीके से आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेंगे. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. ज्यादा लालच देने वाली या पैसे को कम समय में डबल करने वाले योजनाओं से दूरी बनाकर रखें. निवेश करने से पहले मार्केट की पूरी जानकारी करने के बाद ही निर्णय करें. बेहतर अर्थव्यवस्था के लिए आपको आज मजबूत फाइनेंशियल प्लानिंग करनी होगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके व्यवहार में अप्रत्याशित तरीके से परिवर्तन देखने को मिलेगा. कभी साथ रहकर समय व्यतीत करने का मन होगा तो कभी एकांत में रहने का मन होगा. पार्टनर को आपकी मानसिक स्थिति से गलतफहमी हो सकती है. अनमैरिड लोगों की मुलाकात किसी आकर्षक व्यक्ति से अचानक हो सकती है, जो बाद में प्रेम संबंधों में तब्दील होगी. प्रेम विवाह के लिए घर में आज बातचीत सकारात्मक रह सकती है. परिवार के साथ किसी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : नीला 
     
आज का उपाय :
आज अपने घर के पूजा स्थल में एक हरी इलायची रखें. उसके बाद उसके ऊपर कपूर जलाकर गणेश जी का स्मरण करें तत्पश्चात उस राख को बहते हुए जल में प्रवाहित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com