विज्ञापन

Numerology Prediction 1: भावनात्मक उतार चढ़ाव के बीच आज कर सकते हैं कोई नई शुरुआत!

आज दिन का अंक 2 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और चंद्र की ऊर्जा से आपके अंदर नेतृत्व करने की मजबूत क्षमता और डिप्लोमेटिक नेचर के साथ कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति रखेंगे.

Numerology Prediction 1: भावनात्मक उतार चढ़ाव के बीच आज कर सकते हैं कोई नई शुरुआत!
मूलांक 1: आत्मविश्वास से बनेंगे नए अवसर

Personality Number 1 / मूलांक 1: किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  
है. आज आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे. लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें. किसी भी सिचुएशन में आगे बढ़ने के लिए सोच समझकर निर्णय करें. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर: आपकी गंभीर सोच और कार्य करने की बेहतर क्षमता से प्रभावित होकर आपको कोई बेहतर और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. उच्च अधिकारियों का सपोर्ट आपको प्राप्त होगा. नई नौकरी और नए व्यवसाय के साथ ट्रांसफर की चाह रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. आज आपको अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिलेगा. लोगों की बातों को सुनें और अपने लक्ष्य पर आगे बढ़े. व्यवसाय में पुराने ग्राहक फिर से कनेक्ट करेंगे, साथ ही नए लोगों के साथ जानकारी बढ़ सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रह सकती है. तेज कैश फ्लो देखने को मिलेगा. इनकम के नए सोर्सेस बन सकते हैं. इन्वेस्टमेंट करके आज लाभ कमाया जा सकता है लेकिन ज्यादा रिस्की निर्णय जोखिम में डाल सकता है. अनावश्यक खर्च और खरीदारी पर कंट्रोल करना आवश्यक होगा. भावनाओं में आकर किसी व्यक्ति की दुख भरी कहानी से उधार धन नहीं देना है. आज के दिन उधार लेनदेन सतर्कता से करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन: आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहना होगा. सभी बातें खुलकर स्पष्ट रूप से करें. बेहतर भविष्य के लिए आज प्लानिंग की जा सकती है. किसी भी प्रकार की जिद या ईगो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग करें. उसकी भावनाओं का सम्मान करें.जीवनसाथी की सलाह को महत्वपूर्ण मानकर अमल करें. छोटी-छोटी बातों पर जिद या गुस्सा ना दिखाओ. जीवनसाथी के साथ आज आपकी नजदीकियां और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी.

Lucky Number / शुभ अंक: 3

Lucky  Color / शुभ रंग: पीला 

आज का उपाय: आज गुड़ और चावल में थोड़ी हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं. इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com