विज्ञापन

22 August 2026 Numerology Horoscope 8 : रिश्तों में आएगी मजबूती, आर्थिक मामलों में रहें सावधान

आज के दिन का अंक है 4 है और मूलांक 8. आज शनि और राहू की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज आपकी मेहनत और कार्य करने की क्षमता से बेहतर भविष्य की फाउंडेशन तैयार होगी.

22 August 2026 Numerology Horoscope 8 : रिश्तों में आएगी मजबूती, आर्थिक मामलों में रहें सावधान
22 August 2026 Numerology Horoscope 8
NDTV

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. काफी समय से अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. रुके हुए कामों में आपकी प्रयासों से प्रगति होगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी जिम्मेदार प्रवृत्ति से वरिष्ठ अधिकारी काफी आकर्षित होंगे. आपको अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा. अनुशासन में रहकर अपने कार्य करेंगे. दिन की शुरुआत में कार्य का प्रेशर अधिक रहेगा. मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे लेकिन स्थाई रूप से प्राप्त होगा. महत्वपूर्ण और पुराने प्रोजेक्ट में आपकी महत्वता बढ़ेगी. पुराने रुके हुए कार्य आपके द्वारा पूरे किए जाएंगे. व्यवसाय में आज कोई पुराना पेमेंट प्राप्त हो सकता है. कारोबार में आपकी प्लानिंग से किए गए बदलाव सफल होंगे.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी धीरे-धीरे फाइनेंस में स्थाइत्व दिखेगा. पुराने खर्च और लोन को चुकाने में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है. कोई पुरानी फाइनेंशियल जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स पर फोकस करें. अत्यधिक रिस्क लेकर कोई इंवेस्टमेंट ना करें. जल्दी पैसा डबल करने वाली योजनाओं से दूर रहे.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज व्यवहारिक जीवन एवं रिश्तो में बेहतर संबंध बनेंगे. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. कम्युनिकेशन या दूरियों की वजह से भावनात्मक दरार पैदा हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आर्थिक मामलों में गंभीर चर्चा होगी. अनमैरिड लोगों को किसी जिम्मेदार व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है. अंतरजातीय विवाह के लिए प्रयासरत लोगों को परिवार में समन्वय बनाने में कामयाबी हासिल होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : नेवी ब्लू 

आज का उपाय : आज किसी शनि मंदिर में जाकर शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाएं एवं काले तिल और काला वस्त्र अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com