Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर किसी भी कार्य को नए तरीके से जोश पर उत्साह के साथ करने की क्षमता होगी. आज आपको रुके हुए कामों को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी जबरदस्त मेहनत और कार्य क्षमता से प्रभावित होकर कुछ अधिकारी आपको कोई बेहतर जिम्मेदारी दे सकते हैं. यह जिम्मेदारी आपके जीवन में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है. प्रशासनिक और स्पोर्ट्स सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर प्रणाम देने वाला है.एक बेहतर टीम लीडर के रूप में आज आप सकारात्मक प्रयास कर सकते हैं. आपके द्वारा लिए गए क्विक डिसीजन से व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. किसी भी प्रकार का रिस्की काम शुरू न करें.
Finance / फाइनेंस: फाइनेंशियल एनर्जी काफी एक्टिव रहेगी. आज आपकी वित्तीय स्थिति स्थाई तौर पर मजबूत हो सकती है. प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से लाभ प्राप्त हो सकता है. आज आपके सोर्स ऑफ इनकम में बढ़ोतरी होगी. आपके द्वारा पहले से किए गए निवेश के माध्यम से धन लाभ होगा. आज किसी भी कार्य के लिए कर्ज का लेनदेन ना करें. पहले से चले आ रहे कर्ज को चुकाने का प्रयास करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे की प्रति आकर्षण में बढ़ोतरी होगी. आपकी भावनाओं को पार्टनर के साथ साझा करें. पार्टनर की फिलिंग्स को समझने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या एटीट्यूड ना दिखाएं, इन्हें इग्नोर करें. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के द्वारा आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा. खुलकर आपकी बातचीत करें और परिवार के साथ समय व्यतीत करें. आज परिवार के साथ बिताया हुआ समय यादगार रहेगा. बच्चों एवं परिवार के साथ पिकनिक या घूमने का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय : आज बंदरों को टमाटर या कोई भी लाल फल डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं