विज्ञापन

02 August 2026 Numerology Horoscope 7 : करियर और व्यवसाय से संबंधित निर्णय सतर्कता के साथ करें

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और चंद्र की ऊर्जा से आपको आज बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगी. आज आपके मन में अध्यात्मिकता रहेगी.आइये जानते हैं मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

02 August 2026 Numerology Horoscope 7 : करियर और व्यवसाय से संबंधित निर्णय सतर्कता के साथ करें

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है.आपको आज काफी मजबूत निर्णय लेने होंगे.किसी भी कार्य में आज अपने विवेक के साथ कार्य करना होगा. आज के निर्णय से भविष्य में लाभ की स्थिति बनेगी.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा बेहतर तरीके से किसी भी कार्य में विश्लेषण किया जाएगा. रिसर्च,एजुकेशन,मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा.ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज कुछ नया सीखने के लिए दिन बेहतर रहेगा. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें.सोच विचार करके महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे. बिजनेस में आपके नये मॉडल पर आपको लाभ मिलेगा. ग्राहकों के साथ आज लाभ की स्थिति रहेगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढाव बना रहेगा.किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से आज आपको विशेष धनलाभ की स्थिति बनेगी. धीरे धीरे आपकी स्थिति मजबूत होगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए प्लान करें. ज्यादा लालच के चक्कर में कोई इंवेस्टमेंट ना करें.पूरे प्लानिंग के साथ फाइनेंशियल डिसीजन करें. जल्दबाजी से नुकसान होगा. आपके द्वारा कोई बड़ी डील फाइनल होगी. शेयर बाजार और ट्रेडिंग के माध्यम से आज धनलाभ की स्थिति बनेगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में ईमानदारी रखनी होगी. एक दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ आज आपके रिश्ते सामान्य रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण योजना को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों की विवाह से संबंधित बातचीत फाइनल हो सकती है.नए प्रेम संबंध बनेंगे.किसी धार्मिक यात्रा के दौरान आज आपको किसी नए साथी से मुलाकात आगे बढ़ सकती है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा विवाद की स्थिति बनेगी. परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करें. शाम के वक्त किसी नदी के किनारे बैठकर आत्म चिंतन करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : नीला 

आज का उपाय : सात दाने चावल और सात दाने हरी इलायची, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी आज पर्स में रखकर घर से बाहर निकलें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Mulank 7 Rashifal, Mulank 7 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com