Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आपके प्रयासों एवं कार्य के प्रति समर्पण से आपके लिए सफलता हासिल होगी. किसी भी कार्य में जल्दबाजी आपका खेल बिगाड़ सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज आपके व्यवहारिक रवैया की वजह से ऑफिस में आपकी इमेज काफी बेहतर डेवलप होगी.आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. उच्च अधिकारियों के साथ आपकी बातचीत काफी बेहतर रहेगी. टीम के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर आप बेहतरीन परिणाम दे सकेंगे. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. अहंकार आज आपका मुख्य शत्रु होगा.आप नए ग्राहकों के साथ मिलकर व्यवसाय में प्रगति करेंगे. पुराने किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से कोई रुका हुआ भुगतान आपको प्राप्त हो सकता है.किसी भी साझेदारी या प्रस्ताव में जल्दबाजी न करें.आज का दिन मार्केटिंग या नेटवर्किंग के लिए काफी शानदार है.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आमदनी काफी मजबूत और स्थाई रहेगी. आपको बचत पर ध्यान देना होगा.आपके द्वारा आज किए गए प्रयासों से लाभ अर्जित होगा. लॉन्ग टर्म के इन्वेस्टमेंट में लाभ की स्थिति बनेगी. अधूरी जानकारी पर कोई भी बड़ा फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें.आज आपका सामाजिक दिखावे एवं मजबूती पर धन खर्च होने की संभावना है. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने का प्रयास करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति नजदीकियां एवं मधुरता बनाए रखें. बातचीत में विनम्र होकर बात करें.जल्दबाजी या गलतफहमी की वजह से रिश्तों में दरार पड़ सकती है. इसलिए किसी भी समस्या में खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे.जीवन साथी के साथ आज लंबी एवं सकारात्मक बातचीत हो सकती है.अविवाहित लोगों की नई प्रेम कहानी या विवाह से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है. छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित ना हो अन्यथा रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : पीला
आज का उपाय : किसी तांबे के बर्तन में जल, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्पित करें एवं घर के बुजुर्ग व्यक्तियों तथा पिता का आशीर्वाद लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं