Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपकी पर्सनालिटी लेकिन थोड़ा अनप्रिडिक्टेबल एवं कम बोलकर फाइनल डिसीजन लेने जैसी दिखेगी.आज आपके आर्डर फॉलो ना होने पर आप कड़क स्वभाव अपना सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : टीचिंग और मोटिवेशनल स्पीच देने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आप आज परदे के पीछे रहकर बेहतर कार्य कर सकेंगे. आपकी स्ट्रेटजी कमाल का कार्य करेगी. आपका विजन और सिक्ससेंस जबरदस्त कार्य करेगा. किसी भी सिचुएशन में आप परिणाम दे सकते हैं. कोई भी कार्य आज आपके लिए असंभव नहीं होगा. नई जॉब का इंटरव्यू, पब्लिक मीटिंग और प्रेजेंटेशन में सफलता मिलेगी,ओवर कॉन्फिडेंस से आपको बचकर रहना होगा. अधीनस्थ कर्मचारियों से लिए व्यवहार बेहतर रखें. आज कोई भी नया काम बिना प्लानिंग के शुरू करना बेहतर नहीं होगा. विदेश से संबंधित व्यवसाय या ऑनलाइन बिजनेस में सफलता हासिल होगी. किसी भी नए एग्रीमेंट या पार्टनर से व्यवसाय में आंख बंद करके भरोसा नुकसानदायक हो सकता है.
Finance / फाइनेंस: किसी काम की रॉयल्टी, गवर्नमेंट से रिलेटेड कोई ग्रांट, पुराने इन्वेस्टमेंट का रिटर्न या कंसल्टेशन से प्राप्त धन आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी. बच्चों की शिक्षा, डोनेशन, लग्जरियस आइटम और ब्रांडेड चीजों पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. कोई आईपीओ और सरकारी बॉन्ड में पैसा लगा सकते हैं. आज के दिन किसी भी व्यक्ति को कर्ज नहीं देना है और ना ही कर्ज लेना है. अनावश्यक रूप से दिखावे पर अपना धन खर्च नहीं करना है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : सिंगल जातकों को आज कोई बेहतर गुण वाला या आध्यात्मिक पार्टनर अपनी तरफ अट्रेक्ट कर सकता है. आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान में बढ़ोतरी होगी. रोमांटिक की जगह आध्यात्मिक बातें हो सकती है. रिश्तो में आज एटीट्यूड की वजह से बिखराव की स्थिति बन सकती है. आज आपको अपने पार्टनर की काफी केयर करनी होगी. पार्टनर के फ्यूचर के संबंध में बेहतर निर्णय ले सकते है. पार्टनर के साथ आपका फिजिकल की जगह इमोशनल संबंध डेवलप होंगे. बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं पारिवारिक निर्णय आपके द्वारा लिए जाएंगे. समय निकालकर जीवनसाथी और पारिवारिक जनों की बातें सुनकर निर्णय लें.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : पीला.
आज का उपाय : किसी महिला को पीले रंग की मिठाई, एक किताब और एक कलम गिफ्ट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं