Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है.आज आप काफी संघर्ष करेंगे. कई मामलों में आज बार बार रुकावट आ सकती है. लगातार प्रयास से सफलता हासिल होगी.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आप काफी ईमानदारी और अनुशासन, जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे. आपकी लगन से प्रभावित होकर आपके अधिकारी आपका सहयोग करेंगे. दिन की शुरुआत में थोड़ी दिक्कत के बाद आपको प्रमोशन या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. ऑफिस की गुप्त राजनीति से आपको सावधान रहना होगा. पुराने मनमुटाव आज खत्म हो सकते हैं. विधार्थियो को आज पढ़ाई पर विशेष फोकस करना चाहिए. किसी साथी कर्मचारी के साथ विवाद ना करें. धीमी लेकिन स्थायी प्रगति के साथ व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. सरकारी प्रोजेक्ट और टेंडर मिलने की संभावना है.
Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा. धन से संबंधित स्थिति थोड़ी संघर्षपूर्ण रह सकती है. पूर्व में किए गए निवेश से आज आपको लाभ होने की संभावना है.बेहतर आर्थिक योजना बनाकर खर्चों को कंट्रोल करने का प्रयास करें. लोन के लिए अप्लाई ना करें अन्यथा दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. पुराने फाइनेंशियल मैटर्स क्लोज करने की कोशिश करें.बचत और खर्चो को कंट्रोल करने के लिए प्रयास करें. आज के दिन लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए योजना बना सकते हैं. रियल एस्टेट सरकारी स्कीम और म्युचुअल फंड में निवेश से लाभ होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध में काफी गंभीरता रहेगी. रिश्तो में किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर विवाद होने की संभावना है.वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार काफी अनप्रिडिक्टेबल रह सकता है. परिवार की जिम्मेदारी आज आपके लिए मानसिक रूप से थोड़ा दिक्कत दे सकती है. पुराने मतभेद आपके द्वारा प्रयास करने पर सुलझा सकते हैं. अनमैरिड लोगों की किसी जिम्मेदार व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध या विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. आज अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर परिवार के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर
आज का उपाय : मजदूरों को चाय एवं कॉफी पिलाएं, नजदीकी थाने में गुलाबजामुन बांटें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं