Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है.आज आपकी ऊर्जा काफी रहस्यमई रहेगी. आपकी इनट्यूशन पावर से आज बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आज आप किसी कार्य में सफलता हासिल करेंगे. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज करियर में कार्य की वजह से काफी भाग दौड़ लगी रहेगी. कुछ समय आपको अकेले में बैठकर गहराई से सोचने के लिए निकलना होगा.आज आपको किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने का अवसर प्राप्त होगा. आपकी विश्लेषण क्षमता और धैर्य आज आपकी ताकत बनेंगे.रिसर्च, मनोविज्ञान, कानून और कंसल्टेंसी के क्षेत्र में आज आपको बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे. आज नई नौकरी के कई प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. बेहतर प्रस्ताव को आज सोच समझ कर चयन करें. उच्च शिक्षा वाले जातकों को आज शिक्षा पर फोकस करना होगा. व्यवसाय में आपके विश्लेषण की क्षमता और धैर्य से लाभ की स्थिति बनेगी. जल्दबाजी ना करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी.आज पुराना गड़ा हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. आपको काफी प्रयासों के बाद लाभ की स्थिति बनेगी. आपको आज सोच समझ कर फाइनेंशियल निर्णय लेने होंगे.आपका रुका हुआ पुराना भुगतान आज प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय में रणनीति में चेंज करें. पुराने ग्राहकों से आज लाभ की स्थिति बनेगी. पूर्व में किये गये निवेश से आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसके बारे में पूरी रिसर्च करें. ज्यादा जोखिम लेकर निवेश ना करें. संपत्ति एवं सरकारी कम्पनी में निवेश कर सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज सम्बन्धो में आपको संवाद और समझ बढ़ाने की आवश्यकता है. आज भावनाओं को व्यक्त करने की आवश्यकता रहेगी.आपकी चुप्पी की वजह से गलतफहमी हो सकती है. आज आप अपने मन की बात स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ शेयर करें. अन्यथा गलतफहमी अधिक बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में बेहतर भविष्य को लेकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा होगी. पहले से चला रहा तनाव आज बातचीत के माध्यम से दूर हो सकता है. नए प्रेम संबंध या नए वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें. एक दूसरे पर भरोसा करें. इससे प्रेम संबंध मजबूत होंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : महरून
आज का उपाय : आज गणेश जी के किसी मंदिर में जाकर तिकोना भगवा ध्वज लगाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं