Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आर्थिक लाभ के साथ-साथ रिश्तों में मजबूती आएगी. भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आपको आज स्मार्ट तरीके से योजनाएं बनानी होगी. पूर्व में किए गए कार्यों से आज रिटर्न प्राप्त होगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा. काफी समय से आपके प्रयास सफल हो सकते हैं. कुछ अधिकारियों से बातचीत में आज आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. नई नौकरी अथवा किसी इंटरव्यू में आज आपको सफलता प्राप्त होगी.किसी महत्वपूर्ण बैठक में प्रेजेंटेशन अथवा क्लाइंट के साथ डीलिंग करने में आपको आसानी रहेगी. आपकी कम्युनिकेशन स्किल काफी शानदार रहेगी.लोग आपसे आकर्षित होंगे. किसी भी कार्य का प्रबंध आपके द्वारा बहुत आसानी से किया जा सकेगा. आपकी थिंकिंग काफी मजबूत रहेगी. व्यवसाय में आज आपके नाम और प्रोडक्ट की काफी मजबूती होगी.व्यवसाय का विस्तार करने में सहायता मिलेगी. ग्राहकों के साथ आज आपके संबंध काफी मजबूत होंगे.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति में आपका दिन काफी शानदार रहेगा. सरकारी विभाग में अटका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. आपकी सौंदर्य एवं कंफर्ट, लग्जरियस पर धन खर्च हो सकता है. आज बड़े इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं घर की आवश्यकताओं पर धन खर्च होने की संभावना है. ऑनलाइन खरीदारी को कंट्रोल करें .निवेश एवं बचत पर ध्यान केंद्रित करें. वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए आज धन खर्च हो सकता है. पुराना लोन आज खत्म करने की कोशिश करें.रियल एस्टेट म्युचुअल फंड पर आज निवेश करने में लाभ की स्थिति बनेगी.ज्यादा लालच के चक्कर में आकर इन्वेस्टमेंट ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में वैवाहिक जीवन एवं प्रेम संबंध के लिए शानदार रहेंगे.आपके किसी व्यक्ति संबंध है तो आपका लगाव काफी भावनात्मक और भरोसे वाला हो सकता है. पुरानी गलतफहमी आज खत्म हो सकती है. आज भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे जीवन सुखमय होगा. अनमैरिड लोगों का किसी काफी आकर्षक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बनने की संभावना है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें एवं कहीं बाहर घूमने अथवा डिनर का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी
आज का उपाय : 8 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं के लिए आज इत्र, चावल और सफेद मिठाई का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं