विज्ञापन

Numerology Prediction 5: आज आर्थिक स्थिति होगी काफी मजबूत!

आज के दिन का अंक 7 और आपका मूलांक 5 है. आज केतु और बुध से आपका दिन प्रभावित होगा.आज आपका जीवन परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ेगा. आज सिचुएशन के अकॉर्डिंग आपको ढलना होगा.आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: आज आर्थिक स्थिति होगी काफी मजबूत!
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका धन मिल सकता है.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपके लिए मल्टीटास्किंग
का अवसर मिलेगा. जल्दबाजी और लालच से बचना होगा. आज अपनी प्रायोरिटी सेट करें. अवसर को सही समय पर पहचान कर उसका लाभ लेना है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी संवाद क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता जबरदस्त रहेगी. नई नौकरी के इंटरव्यू में आज आपको सफलता हासिल होगी. आपके विचार आज काफी शानदार रहेंगे.ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती है. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके द्वारा दिया गया प्रेजेंटेशन कामयाब हो सकता है. आज नई नौकरी का प्रस्ताव सामने से आपको मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय शानदार रहेगा. व्यवसाय में आज तेजी आने की संभावना है. नए ग्राहकों के साथ अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है. ऑनलाइन व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी. पुराना रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है.आज आपकी इनकम अतिरिक्त होगी. धन लाभ के साथ-साथ आज आपके खर्च होंगे बढ़ोतरी होगी.दिखावे एवं सामाजिक मजबूती पर आपका धन खर्च हो सकता है. इनकम में से धन बचा कर इन्वेस्टमेंट करें. ऑनलाइन खरीदारी करने से बचना होगा.वित्तीय निर्णय सोच समझकर करें. उधार लेने देने से बचें. इन्वेस्टमेंट के लिए आज आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट बेहतर रहेगा. शॉर्ट टर्म में मुनाफे के लालच से दूर रहे.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : एक दूसरे के प्रति आकर्षण में बढ़ोतरी होगी. रिश्ते में आज बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है. बातचीत के माध्यम से एक दूसरे के प्रति लगाव बढ़ेगा. जीवन में आज एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान करें. आज परिवार में बातचीत के दौरान कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें. किसी भी वाद विवाद की स्थिति में बैठकर बातचीत करें. अविवाहित लोगों के जीवन में आज सोशल मीडिया अथवा किसी मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से नए प्रेम संबंध अथवा वैवाहिक जीवन की बातचीत आगे बढ़ सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम 

आज का उपाय : आज किसी मंदिर में पालक और हरी सब्जी का दान करें. विधार्थियो की स्टेशनरी देकर मदद करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Faith, Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com