विज्ञापन

Numerology Prediction 4 : आज प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में झूठ से बचें!

आज के दिन का अंक 7 और आपका मूलांक 4 मिलकर केतु और राहू की ऊर्जा आपको कूटनीति, रणनीति के साथ परिवर्तन की ओर लेकर जाएगी. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 4 : आज प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में झूठ से बचें!
किसी पुराने मित्र से संबंध फिर से बन सकते हैं.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आज परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण रखना होगा. धैर्य के साथ आज आगे बढ़ेंगे. जल्दबाजी और गुस्सा करने से बचें. वित्तीय निर्णय में सावधानी रखें. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज प्रोफेशनल लाइफ में आज उतार चढ़ाव बना रहेगा. अचानक नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या नई नौकरी की संभावना रहेगी. आपके पटल अथवा विभाग में परिवर्तन हो सकता है.वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित होगा. भावनाओं में आकर कोई निर्णय ना करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय थोड़ा कठिन है. रिसर्च से संबंधित कार्य के लिए आज का दिन बेहतर है. व्यवसाय में आज नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करें. नई रणनीति के साथ आज ग्राहकों के साथ सम्बन्ध बेहतर होंगे. व्यवसाय में बदलाव की बन सकती है.

Finance / फाइनेंस : आज अचानक बड़ा धनलाभ हो सकता है. लाभ और इनकम में बढ़ोतरी के साथ आज खर्चो में भी वृद्धि हो सकती है.आय और व्यय के बीच संतुलन बना कर रखें. बेहतर भविष्य के लिए आज आप कुछ धन बचा कर रखें. जोखिम लेकर धन इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य कर लें. SIP और म्यूच्अल फण्ड में निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें. नई प्रॉपर्टी एवं गाड़ी की खरीद हो सकती है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में संवाद के माध्यम से नजदीकियां बढ़ेंगी. अत्यधिक व्यस्तता एवं शांत स्वभाव की वजह से संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में झूठ एवं मिथ्या वचन ना बोलें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं. अविवाहित लोगों के जीवन में आज अचानक किसी योग्य व्यक्ति के साथ संबंध बन सकते हैं. किसी पुराने मित्र से संबंध फिर से बन सकते हैं. संबंधों में आज सावधान रहें. अन्यथा गलतफहमी बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : महरून 

आज का उपाय : आज कच्चे दूध और जौ को मिलाकर बहते हुए पानी में प्रवाहित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Faith, Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com