Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. पुराने रुके हुए प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं. आज शुरुआती संघर्ष के पश्चात सिचुएशन आपके पक्ष में रहेगी. आपको धैर्य और अनुशासन के साथ सही रणनीति से आगे बढ़ना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आपके नेतृत्व करने की क्षमता और गंभीर विश्लेषण क्षमता लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी. आपके उच्च अधिकारी आपकी क्षमताओं से प्रभावित होंगे.किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा.आज आपके प्रयासों से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. सरकारी नौकरी, पुलिस, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शानदार रहेगा. अधीनस्थ और साथी कर्मचारियों के साथ वाद विवाद करने से बचें. आज कम बोलकर अपनी उपयोगिता साबित करें. व्यापार में नई योजनाओं पर कम करें. पुराने ग्राहकों से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. साझेदारी के प्रस्ताव पर जल्दबाजी में निर्णय न करें. सभी नियम एवं शर्तें तय करने के बाद ही निर्णय करें.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. आय व्यय का संतुलन बना रहेगा. रुका हुआ पेमेंट रिलीज हो सकता है. खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी. भविष्य के लिए आवश्यक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण चीज खरीद सकते हैं. लग्जरियस और दिखावे के लिए अनावश्यक खर्च करने से बचना होगा. इन्वेस्टमेंट मैं जोखिम लेना हितकर नहीं होगा. समझदारी से काम लें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट जैसे रियल एस्टेट, गोल्ड, प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रह सकता है. शेयर बाजार में निवेश करने से बचें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के साथ बातचीत स्पष्ट रखें. किसी भी प्रकार का छुपाव संबंधों में दूरियां बढ़ाएगा. पहले से कोई गलतफहमी यदि बनी हुई है तो बातचीत के माध्यम से उसका सॉल्यूशन करें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और बातचीत के माध्यम से सुकून की प्राप्ति होगी. परिवार के बड़े सदस्यों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें, इससे घर में रिश्ते मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन की शुरुआत या नई प्रेम संबंधों के लिए आज थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन
आज का उपाय : किसी ताम्रपत्र में जल,लाल चंदन, रोली, अक्षत और लाल पुष्प मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं