विज्ञापन

Numerology Prediction 5: ऑनलाइन बिजनेस और सेल्स सेक्टर में आज का दिन लाभदायक है!

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और बृहस्पति की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपको अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल नए संबंधों को डेवलप करने और लाभ लेने में करना होगा. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: ऑनलाइन बिजनेस और सेल्स सेक्टर में आज का दिन लाभदायक है!
मूलांक 5: आज संपर्क बढ़ाना रहेगा लाभकारी

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी सोच काफी बृहद रहेगी. बेहतरीन आइडिया, कम्युनिकेशन स्किल डेवलप होगा. मल्टीटास्किंग के लिए आप तैयार रहेंगे, लेकिन लक्ष्य की ओर फोकस बनाए रखें अन्यथा ध्यान का भटकाव चीजों को खराब कर सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : चीजों की बेहतर समझा और लोगों से बातचीत करने की कला ऑफिस में आज आपको बेहतर एनवायरमेंट देगी. महत्वपूर्ण बैठक और प्रेजेंटेशन में आपके कम्युनिकेशन की वजह से कामयाबी मिलेगी. कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. यदि ट्रांसफर के लिए प्रयासरत हैं तो ट्रांसफर के रिगार्डिंग पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है. किसी भी कमिटमेंट से पहले उसकी पूरी जानकारी कर लो. आज बिजनेस में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लाभ होगा. एडवर्टाइजमेंट की वजह से नए ग्राहक संपर्क कर सकते हैं. पार्टनरशिप के व्यवसाय में एक दूसरे के साथ सहयोग बनाकर रखें. नई डील आज आपके व्यवसाय को मजबूत करेगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी मेहनत, अनुशासन और कम्युनिकेशन की वजह से कई बड़ी फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी मिलेगी. सोर्स आफ इनकम बढ़ाने के लिए नए आइडियाज पर काम करना होगा. अनावश्यक खर्च पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा. अचानक घर में कोई खर्च आ सकता है. खरीदारी करते समय थोड़ी सावधानी रखें. फाइनेंशियल एक्टिविटीज के लिए अपनी प्लानिंग मजबूत रखें. बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी प्रकार का निवेश जोखिम से भरा रह सकता है. अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का इस्तेमाल करते हुए इन्वेस्टमेंट के रिगार्डिंग बेहतर स्ट्रेटजी तैयार करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. आपसी बातचीत से प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. आपकी पर्सनालिटी से प्रभावित होकर लोग आपसे बातचीत करेंगे. प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर की फीलिंग्स का सम्मान करें. सिंगल लोगों को आज विवाह से संबंधित सकारात्मक संकेत प्राप्त हो सकते हैं. वैवाहिक बातचीत फाइनल हो सकती है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. आपस में बातचीत से रिश्तों में मधुरता आएगी. आपके बिजी शेड्यूल का वैवाहिक जीवन पर प्रभाव ना पढ़ने दे. आपसी बातचीत में फ्यूचर के लिए डिस्कशन करें. किसी भी पारिवारिक समस्या को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें.

Lucky Number / शुभ अंक : 8

Lucky Color / शुभ रंग : पिस्ता कलर 

आज का उपाय : आज अपने वजन के दसवें हिस्से के बराबर हरी सब्जियां और मूंग का दान जरूरतमंद लोगों में करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com