- पीएम मोदी फ्रांस के दौरे पर पहुंचे हैं.
- फ्रांस पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ.
- आज यानी 14 जून 2026 को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस पहुंचे. अब रविवार (14 जून 2026) को वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और जी-7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे. वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से नवाचार पर केंद्रित प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की अपनी पांच दिन की यात्रा के पहले चरण में नीस पहुंचे हैं. नीस कोटे दा अजूर हवाई अड्डे पर फ्रांस के शिक्षा मंत्री एडुआर्ड गेफ्रे, उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट, भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू, नीस के महापौर एरिक सिओटी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "नीस पहुंच गया हूं. फ्रांस की इस यात्रा में नीस के अलावा एवियन और पेरिस में भी कार्यक्रम होंगे. इसमें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें होंगी, जिनका मकसद विकास के अहम साझेदारों के साथ भारत की दोस्ती को और मजबूत करना है."
उन्होंने कहा, "मैं कल फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."
A memorable welcome from the Indian community in Nice.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2026
Though they may be several kilometres away from home, the bond of our diaspora with India remains as strong as ever. pic.twitter.com/CGEkEWyjLV
मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे
अपनी यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री रविवार को मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और उनके 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन भी करेंगे. इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के शीर्ष नवाचार स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे.
दोनों नेता भारत-फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे. इस साल की शुरुआत में 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाया गया था.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस दौरे से अहम क्षेत्रों में भारत-फ्रांस सहयोग को और मज़बूत करने का मौका मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. वे बड़ी संख्या में तिरंगा लहराते हुए और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए वहां इकट्ठा हुए.
फ्रांस दौरे पर नन्हे दोस्त के साथ खेलते दिखे PM मोदी#PMModi | #France pic.twitter.com/we9t00niQZ
— NDTV India (@ndtvindia) June 14, 2026
नीस के मेयर सम्मान में फहराया तिरंगा
पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, "नीस में भारतीय समुदाय की ओर से यादगार स्वागत. भले ही वे घर से कई किलोमीटर दूर हों, लेकिन भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय का रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत बना हुआ है."
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के सम्मान में नीस के मेयर कार्यालय सिटी हॉल में तिरंगा फहराया गया. ये किसी विदेशी नेता के लिए एक दुर्लभ सम्मानजनक कदम माना जाता है. फ्रांस के दौरे के बाद पीएम मोदी 14-15 जून को राजकीय यात्रा पर स्लोवाकिया जाएंगे.
यह भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदने पर यूरोपीय देश ने दिया भारत का साथ, विदेश मंत्री बोलीं- कुछ गलत नहीं किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं