Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज किसी भी कार्य को करते समय नीतियों को गुप्त एवं सतर्क रहना होगा. आपकी गोपनीयता और सतर्कता ही आपको जीत दिलाएगी. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके द्वारा किये कार्यों का क्रेडिट कोई अन्य व्यक्ति लेने का प्रयास करेगा. उच्च अधिकारी या अन्य स्टॉफ से आज आपके क्रेडिट की वजह से विवाद हो सकता है. आपकी टेक्निकल सोच आज जटिल कामों को आसानी से कर सकती है. ऑफिस में आज गुप्त राजनीती से सावधान रहना होगा. अपनी स्ट्रेटजी किसी के साथ शेयर ना करें. आवश्यकता पड़ने पर अपनी नीतियों से लोगों को सरप्राइज दें. व्यवसाय में आज कम्पटीटर से सावधान रहें. सोशल मीडिआ के माध्यम से व्यवसाय को लाभ होगा. किसी बड़ी डील या ऑनलाइन स्कीम में आज फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं. सावधान रहें.
Finance / फाइनेंस: अचानक धनलाभ और नुकसान की स्थिति बन सकती है.किसी बड़ी डील के अचानक बनने से आपको बड़ा लाभ हो सकता है. शेयर बाजार, ट्रेडिंग की तरफ मन आकर्षित हो सकता है. छोटे छोटे लाभ के अवसर मिल सकते हैं.ज्यादा लालच के चक्कर में लाभ नुकसान के रूप में परिवर्तित हो सकता है. बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के आज निवेश करना दिक्कत दे सकता है. आईटी, नेटवर्किंग सेक्टर से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा. आवेश या जल्दबाजी में कोई नया फाइनेंशियल डिसीजन ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी बार-बार भ्रम की स्थिति में आप निर्णय पानी में असमर्थ होंगे. आप खयाली दुनिया से बाहर निकाल कर देखेंगे तो सामने कुछ नहीं होगा. सोशल मीडिया या अन्य किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर आपको अपने नए प्रेम संबंधों का एहसास होगा. किसी झूठ या धोखे की वजह से आज पुराने संबंधों में दूरी या मनमुटाव की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी के साथ आज स्पष्ट शब्दों में संवाद करें किसी भी बात को छिपाने अथवा झूठ बोलने की स्थिति में संबंध काफी बिगड़ सकते हैं. आपको आज किसी पुराने मित्र या प्रेमी की याद परेशान कर सकती है. ज्यादा सोचने की वजह से मानसिक अवसाद की स्थिति बन सकती है. आज प्रेम सम्बन्ध या विवाह प्रस्ताव में जल्दबाजी दिखाना बेहतर नहीं होगा. धैर्य के साथ पूरी पड़ताल करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : महरून
आज का उपाय : आज पक्षियों के लिए सात प्रकार के अनाज मिलकर डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं