Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज मन आध्यात्मिक रहेगा लेकिन कई मामलों में तुरंत एक्शन लेना पड़ सकता है. ईश्वरी संकेत के माध्यम से आज आपको किसी भी समाधान को करने का मौका मिल सकता है. आइए जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज ओकल्ट और रिसर्च के क्षेत्र में आपको ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है. आज डाटा सेक्टर में काम करने वाले जातकों के लिए दिन बेहद चमत्कारी रहेगा. आपकी खोज से आज लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी. आज टीम के साथ कार्य करने में थोड़ी असहजता हो सकती है. आज आपके आईडिया बॉस को कम पसंद आएंगे. आज एकांत में रहकर आपको काम करने से ज्यादा कामयाबी हासिल होगी. इम्पोर्ट एक्सपोर्ट और विदेशी व्यापार, मेडिकल सेक्टर के बिज़नेस में आज लाभ की स्थिति बनेगी. आज पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा ना करें. किसी भी मेटर में खुद से पूरी जानकारी करें.
Finance / फाइनेंस: अचानक आज आपके पास धन आगमन होगा. रुका हुआ कोई पैसा आज अचानक आपको मिल सकता है. ईश्वरी संकट के माध्यम से आज आपको धन से संबंधित कोई विशेष जानकारी प्राप्त हो सकती है आज आपका धन बीमारी में खर्च हो सकता है. शेयर बाजार म्युचुअल फंड और किसी भी प्रकार के शार्ट मनी से दूर रहे. किसी सामाजिक या आध्यात्मिक आयोजन में आपका धन खर्च हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरियां बढ़ सकती हैं आपका मन एकांत की तरफ आकर्षित होगा. सिंगल जातकों का आकर्षण रहस्यमई व्यक्ति की तरफ हो सकता है. वैवाहिक जीवन में कम्युनिकेशन गैप की वजह से आपके सम्बन्धों में तल्खी देखने को मिलेगी. अपने दिल की बात पार्टनर के साथ शेयर करें. सम्बन्धों में किसी भी प्रकार का शक ना करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : लाल.
आज का उपाय : काले या काले सफेद कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं एवं दूध पिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं