विज्ञापन

मूलांक 7 वालों का आत्म-मंथन और एकाग्रता से खुलेगा सफलता का द्वार

आज के दिन 1 अंक की ऊर्जा आपके करियर में अवसर के मौके लेकर आ रही है. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है. साथ ही जानेंगे मूलांक 7 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

मूलांक 7 वालों का आत्म-मंथन और एकाग्रता से खुलेगा सफलता का द्वार
Mulank 7: मूलांक 7 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 23 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 23 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार,  किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज का दिन आपके लिए आत्म मंथन का है. आज आपका मन भीड़भाड़ से दूर अकेले रहने का करेगा. आपकी गंभीर सोच और एकांतवास से ही आपकी सफलता का रास्ता निकलेगा.

करियर : शोध से संबंधित छात्रों और डाटा और टेक्निकल क्षेत्र से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन सफलता दायक हो सकता है. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपना फोकस अपने गोल पर ही रखना होगा. ऑफिस में किसी तरह के विवाद से बचकर रहे. टीमवर्क में काम करने से आपको लाभ होगा. कार्यालय में किसी भी स्थिति पर तुरंत रिएक्ट ना करें.

फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज आपकी सामान्य रहने वाली है. यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले पूरी तरह से उसे पर रिसर्च करने के बाद ही आगे बढ़ें. किसी भी तरह की जल्दबाजी आज आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है. आज का दिन सेफ रहने का है ना लाभ न हानि आप सेफ साइड रहें.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आप अपने पार्टनर या मित्रों के साथ भावनात्मक रूप से डिप्रेस्ड रह सकते हैं. आपका मौन आपके लिए बेहतर नहीं है. आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से रखकर मामले को शांत करना चाहिए. धैर्य के साथ पूरी सिचुएशन को समझे उसके बाद ही कोई एक्शन लें. आज आपको मानसिक थकान और तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : सिल्वर.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com