विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल 27 अप्रैल: मूलांक 7 वालों को आज करना होगा आत्ममंथन, प्रेम संबंधों में भावुकता रहेगी हावी

आज के दिन का 5 अंक की ऊर्जा मूलांक 7 के जातकों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन और आंतरिक सोच का है. आइए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है.

मूलांक 7 राशिफल 27 अप्रैल: मूलांक 7 वालों को आज करना होगा आत्ममंथन, प्रेम संबंधों में भावुकता रहेगी हावी
Mulank 7: मूलांक 7 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 27 अप्रैल 2026 का दिन?

Personality Number / मूलांक 7- किसी भी माह की 7, 16, 25  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आपको अपने बारे में एकांत में बैठकर गहरी और गम भी सोच को विकसित करना होगा. आपको ईश्वर के द्वारा सोचने की अद्भुत क्षमता दी गई है.उस पर भरोसा करके जिंदगी में आगे बढ़ने के डिसीजन लेने होंगे.

Career / करियर : आज आपका मन किसी भी कार्य को पूरे फोकस के साथ अकेले में बैठकर करने का होगा. रिसर्च, धर्म और डाटा साइंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा. टीम में कार्य करने से मन आसहज महसूस हो सकता है. आप आज किसी भी तरह की रोक-टोक की बजाय आजादी के साथ कार्य करना पसंद करेंगे.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन इनकम धीरे-धीरे बढ़ेगी. आज के दिन में आपको कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन लाभ का प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में आपको धैर्य रखना होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर परिणाम दायक है. किसी भी निवेश से पहले पेपर वर्क कंप्लीट करें.

Love and Personal Life / लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपका मन बहुत ज्यादा भावुक रह सकता है. आपके पार्टनर, मित्र या जीवनसाथी के साथ आपकी दूरियां आपको मानसिक रूप से झकझोर देंगी. आज आपका मन प्रेम संबंधों की ओर ज्यादा आकर्षित नहीं होगा सिंगल रहना ज्यादा पसंद करेंगे. पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन अवश्य बनाए रखें अन्यथा दूरी हानिकारक हो सकती है. डीप थिंकिंग से बचना होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : पीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com