Personality Number / मूलांक 6- किसी भी माह की 6, 16, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. बुध और मूलांक 6 की ऊर्जा आज आपको लग्जरियस, पैसा, पावर अट्रैक्शन और इमोशन सब कुछ लेकर आ रही है. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आज के दिन आपको अपने कंफर्ट जोन में रहकर सब कुछ प्राप्त हो सकता है.
Career / करियर : आज कार्यस्थल या ऑफिस में आपको आपके मनपसंद तरीके से कार्य करने का मौका मिलेगा. लोगों के द्वारा आपको पूरा सपोर्ट और सराहना मिलेगी. व्यापार में आज ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी. अचानक से व्यवसाय के द्वारा बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. नेटवर्किंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज बहुत लाभदायक दिन रहेगा.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति में आज आपकी सुधार होगा. अचानक से धन लाभ होगा. एक से अधिक स्रोतों से आपको आज धन की प्राप्ति हो सकती है. अगर आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज के दिन आपके लिए बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. इनकम के साथ घरेलू खर्च भी बढ़ सकते हैं. लग्जरियस पर खर्च अधिक हो सकता है.
Love and Personal Life / लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा. एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. सिंगल जातकों के लिए भी आज बढ़िया प्रपोजल मिल सकता है. पार्टनर के साथ आपकी बोन्डिंग बहुत मजबूत होगी. जीवनसाथी का साथ मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं