विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल : पुराने पार्टनर की याद, सिर में भारीपन और नींद की समस्या रहेगी, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार!

आज के दिन का अंक है 2 है और आपका मूलांक 1 हैं. आज सूर्य और चंद्र की मिश्रित ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज का दिन काफी भावुक और संवेदनशील रहेगा. आपका नेचर काफी सॉफ्ट रह सकता है. आईए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 1 राशिफल : पुराने पार्टनर की याद, सिर में भारीपन और नींद की समस्या रहेगी, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार!

Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आपके अंदर नेतृत्व की क्षमता रहेगी, लेकिन उसके साथ ही आप काफी सेंसिटिव रहेंगे. किसी भी काम को लीड करते समय आप काफी डिप्लोमेटिक रह सकते हैं. आपके अंदर सोचने की मजबूत क्षमता होगी, जिससे आप लोगों की भावनाओं को बिना बोले भी समझ सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपको अचानक बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. किसी व्यक्ति के साथ आपका हल्का विवाद भी हो सकता है. आज लोगों का अटेंशन आपकी तरफ होगा. किसी पुराने कस्टमर से टूटी हुई डील आज फिर से हो सकती है. ऑफिस में उच्च अधिकारियों से आपकी बातचीत बेहतर हो सकती है. जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें. ऑफिस में मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से कोई बात आपके दिल पर लग सकती है. व्यवसाय में आज आपके नए क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं, साथ ही आपको बड़ा पब्लिक सपोर्ट भी मिलेगा.

Finance / फाइनेंस: रुका हुआ कोई बड़ा पेमेंट आज रिलीज होकर आपको मिल सकता है. घर की लग्जरी या इंटीरियर पर आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है. आज कैश फ्लो पहले से बेहतर होगा. आज किसी को दिया गया उधर धन के वापस आने की संभावना नहीं है. पार्टनरशिप में यदि व्यापार करने का प्लान है, तो सोच समझकर करें, आज उसके लिए दिन बेहतर नहीं है. धन का आगमन बेहतर होगा, इसलिए आज बचत और इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपको अपने पुराने पार्टनर की याद सता सकती है. अचानक से पुराने पार्टनर का कोई संदेश आपको मिल सकता है. नए संबंध बनेंगे. किसी खास व्यक्ति के प्रति आपका अट्रैक्शन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ मूड स्विंग्स की वजह से इमोशनल डिस्टेंस बढ़ सकता है. आपको अपना व्यवहार थोड़ा सॉफ्ट रखना चाहिए. इगो को दूर रखें और संबंध मजबूत करने पर जोर दें. पुरानी यादों की वजह से आज ओवर थिंकिंग हो सकती है. नींद की कमी और सर में भारीपन जैसी समस्या आपको प्रभावित करेगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : सफेद.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com