विज्ञापन

मूलांक 9 : किसी भी कंपटीशन में होगी आपकी जीत, प्रॉपर्टी से होगा धनलाभ

आज के दिन का अंक है 9 है, जो मंगल की डबल ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आपके अंदर साहस, अग्रेशन की वृद्धि होगी. आपके मन में जीत की चाह होगी. आईए जानते हैं कि, मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 9  : किसी भी कंपटीशन में होगी आपकी जीत, प्रॉपर्टी से होगा धनलाभ

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर उर्जा का स्तर सामान्य से कहीं अधिक होगा. किसी भी काम को आप बहुत जल्दी साहस के साथ कंप्लीट करेंगे. आज के दिन ऊर्जा को संकलित करके रखना होगा अन्यथा गुस्सा, ईगो और समस्याएं खड़ी होंगी. आज आप किसी भी काम को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपने नेतृत्व में करना चाहेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके सम्मुख कंपटीशन में कोई टिक नहीं पाएगा. ऑफिस के अंदर आपके बॉस आपकी क्षमताओं को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे. सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी पावरफुल है. पुराने रुके हुए कार्य आज मजबूती के साथ पूरे होंगे. आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है, जिसमें आपके नेतृत्व करने का मौका मिलेगा. आज आप अपने साहस से कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग अथवा रियल एस्टेट के काम में बड़ी सफलता हासिल होगी.

Finance / फाइनेंस: आज धन का आगमन काफी तेजी के साथ होगा. अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद खत्म होकर आज धन लाभ होगा. आज आपकी मेहनत का परिणाम तुरंत लाभ के रूप में आपको मिलेगा. अनावश्यक खरीदारी से बचना होगा. आज कोई वाहन खरीदने का योग बन रहा है. परिवार में कोई बड़ी डिमांड आपसे हो सकती है, जिस पर आपका डाल खर्च होगा. प्रॉपर्टी अथवा ट्रेडिंग में आज निवेश करके धन लाभ कमा सकते हैं.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तों में अग्रेशन और अट्रैक्शन दोनों बनेंगे. छोटी मोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए इग्नोर करना बेहतर होगा. जीवनसाथी के साथ इमोशनली अटैचमेंट देकर रिश्तो को मजबूत कर सकते हैं. अनावश्यक गलत भाषा का प्रयोग संबंधों को खराब करेगा. आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस जबरदस्त रहेगा. ब्लड प्रेशर सरदर्द और चोट लगने की संभावना है. किसी लंबी लड़ाई का अंत आज आपकी जीत के साथ हो सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com