विज्ञापन

मूलांक 8 : कार्यक्षेत्र में बढ़ सकती है जिम्मेदारियां, रोमांस की होगी कमी

आज के दिन का अंक है 9 है, जो शनि के साथ मंगल की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना होगा, आपके कामों में विलम्ब लेकिन स्थायी सफलता हासिल होगी. आईए जानते हैं कि, मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 8 : कार्यक्षेत्र में बढ़ सकती है जिम्मेदारियां, रोमांस की होगी कमी

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज अनुशासन में रहकर आपको अपने काम पर फोकस कर रहा होगा. लंबे समय से अटके हुए काम आपके संघर्ष से आज फिर से शुरू हो सकते हैं. आपको अपनी जिम्मेदारी काफी गंभीरता के साथ समझनी होगी. दबाव की स्थिति में फ्रस्ट्रेशन से बचना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपको मेहनत और संघर्ष काफी अधिक करना पड़ सकता है. आपके अनुशासन की वजह से आज ऑफिस में आप उच्च अधिकारियों की नजर में आएंगे. पहले से चले जा रहे हैं पेंडिंग काम आज पूरे हो सकते हैं. व्यापार में प्रगति धीमी रहेगी, लेकिन परिणाम स्थाई होंगे. अचानक आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है. किसी बड़ी डील को क्लोज करने के लिए आपको अधिकृत किया जा सकता है. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपका व्यवहार और पारदर्शिता अच्छी रहनी चाहिए. किसी भी तरह नए व्यापार को शुरू करना बेहतर नहीं होगा. आज का दिन प्लानिंग के लिए बेहतर है.

Finance / फाइनेंस: आज कठिन संघर्ष और मेहनत के बाद आपको फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी मिल पाएगी. काफी समय से अटका हुआ कोई बड़ा पेमेंट आज आपको मिल सकता है. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए बेहतर प्लान के साथ लॉन्ग टर्म में निवेश करें. आज अनुशासन में रहकर की गई मेहनत का फल दिन के अंत तक आपको मिल जाए. अनावश्यक रिस्क लेकर किसी भी तरह का लेनदेन आपके लिए हितकर नहीं है. लोन से संबंधित मामलों में सतर्कता रखें. ऑनलाइन स्कैमर और फ्रॉड से दूर रहें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ व्यक्त नहीं कर पाएंगे. आपके इमोशंस आपके अंदर की घुट सकते हैं. जिम्मेदारियां के कारण पार्टनर के साथ डिस्टेंस फील हो सकता है. प्रेम संबंधों में रोमांस की कमी रहेगी. फ्लर्ट की वजाय आज आपको गंभीर रिश्तों की कमी महसूस होगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां का दबाव और घर में किसी की हेल्थ की प्रॉब्लम आपकी चिंता का कारण बन सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : काला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com