विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल : ट्रेडिंग और नेटवर्किंग सेक्टर से होगा धनलाभ

आज के दिन का अंक है 8 है, जो मूलांक 5 के लिए शनि और बुध की ऊर्जा को संकलित करके आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपके जीवन में परिस्थितियों के साथ समझौता करके आपको चीजों को बेहतर बनाना है. आईए जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 5 राशिफल : ट्रेडिंग और नेटवर्किंग सेक्टर से होगा धनलाभ

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपके दिमाग में शानदार आईडिया आएंगे. लोगों के साथ आपका बेहतर कम्युनिकेशन और बिहेवियर रहेगा. लेकिन मानसिक रूप से आप काफी ओवरलोड रहेंगे. सही अपॉर्चुनिटी पर एक्शन लेना आपकी असली परीक्षा होगी.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : सेल्स मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन काफी उत्साहजनक रहेगा. आपकी बातचीत करने का तरीका,आपके द्वारा दिया गया बेहतर प्रेजेंटेशन आपको लाभ के अवसर देगा. आज काम के सिलसिले से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. आज हार्डवर्क की जगह स्मार्ट वर्क करना होगा. किसी भी कम्युनिकेशन में बातों को छिपाने या गलत कमिटमेंट करने से फ्यूचर में बड़ा नुकसान हो सकता है. व्यापार में आज नई लीड मिल सकती है. पार्टनरशिप में आज पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा.

Finance / फाइनेंस: आज वित्तीय मामलों में सतर्कता काफी आवश्यक है. आज धन लाभ की विशेष योग बन रहे हैं, लेकिन धन हानि भी संभव है. ट्रेडिंग और नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष धन लाभ का योग है. ज्यादा रिस्की स्टेप और लालच आप पर भारी पड़ सकता है. बजट को बेहतर प्लान करके इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए हितकर होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज सामाजिक रूप से आपका अट्रैक्शन काफी अधिक रहेगा. पार्टनर के साथ आज आपका मूड शानदार रहेगा. कम्युनिकेशन स्पष्ट रखें अन्यथा कुछ कंफ्यूजन हो सकता है. सिंगल जातकों को फ्लर्ट करने के दौरान ही नए संबंध बन सकता है. सोशल मीडिया पर किसी खास व्यक्ति से बातचीत हो सकती है. घर में आपकी उपस्थिति खुशनुमा माहौल बना देगी. ओवरथिंकिंग और एंजायटी की समस्या बढ़ सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : हरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com