Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के जातकों में आत्मविश्वास, लीडरशिप की क्वालिटी, साहस और सबसे अलग दिखने की चाहत होती है. आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी का टेस्ट हो सकता है. आपकी जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी हो सकती है. आज अपने आत्मविश्वास के ऊपर भावुकता को हावी न होने दे. किसी महत्वपूर्ण डिसीजन को लेने में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज का दिन आपके लिए काफी प्रोग्रेसिव रह सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन मजबूत होगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको आगे किया जा सकता है. नई नौकरी के प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको उसमें कामयाबी मिल सकती है. अथॉरिटी में अटके हुए किसी काम को आज आप पूरा करवा सकते हैं. आपका कॉन्फिडेंस आज लोगों को आपकी बात समझने के लिए मजबूर करेगा. व्यवसाय में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट पुरी जांच करने के बाद ही करें. काफी समय से अटकी हुई कोई डील आज क्लियर हो सकती है. पार्टनर से बिजनेस में एक दूसरे के साथ पारदर्शिता बनाए रखें. सेल्स से जुड़े जातकों के लिए शुरूआत में संघर्ष करने के बाद दिन के अंत में बड़ी कामयाबी हासिल होगी.
Finance / फाइनेंस: आज मूल कैट की जातकों के लिए फाइनेंसियल कंडीशन बैलेंस रहेगी. इनकम और एक्सपेंडिचर दोनों बराबर होने का योग है. सोसाइटी में शो ऑफ के लिए धन खर्च करना व्यर्थ होगा. इन्वेस्टमेंट करने से पहले फ्यूचर के लिए बेहतर प्लान तैयार करें. किसी फाइनेंशियल डिस्प्यूट में आज आपको राहत मिल सकती है. काफी समय से अथॉरिटी या किसी व्यक्ति पर अटका हुआ पैसा आज आपको प्राप्त हो सकता है. कोई बड़ी डील फाइनल करने से पहले ओवर कमिटमेंट ना करें. काफी मेहनत और मसक्कत के बाद दिन के अंत में प्रॉपर्टी से संबंधित कमीशन प्राप्त हो सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : लव लाइफ में आज आपकी फिलिंग्स काफी डीप रहेंगी. पार्टनर आपकी तरफ से अधिक केयर और अटेंशन चाहता है. छोटी मोटी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आज रिश्ते सामान्य होने की उम्मीद है. गर्लफ्रेंड के साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी आज दूर हो सकती है. सिंगल जातकों के आज प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं. पार्टनर के साथ बातचीत करते समय शब्दों की मर्यादा बनाए रखें. वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा. आज का दिन पहले से कहीं बेहतर होगा. आपस में मिलकर कोई बड़ा फैमिली डिसीजन किया जा सकता है. एक दूसरे के साथ बेहतर बातचीत और फीलिंग्स गहरी होगी. परिवार के साथ समय व्यतीत करें और शाम के वक्त बाहर घूमने और फन मूवमेंट के लिए निकले. ब्लड प्रेशर और माइग्रेन की समस्या आपको दिक्कत कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं