विज्ञापन

ISI-अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, निशाने पर था मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर और भाभा ऑटोमिक सेंटर

मुंबई और दिल्ली में आईएसआई, अंडरवर्ल्ड और विदेशी गैंगस्टरों के नेटवर्क द्वारा दहलाने की साजिश रची जा रही थी. संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में मुंबई के कई संवेदनशील स्थान जैसे दादर मार्केट और सिद्धिविनायक मंदिर निशाने पर थे.

ISI-अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा,  निशाने पर था मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर और भाभा ऑटोमिक सेंटर
मुंबई:

मुंबई और दिल्ली को दहलाने की साजिश रचने वाले आईएसआई, अंडरवर्ल्ड और विदेशी गैंगस्टरों के कथित नेटवर्क के निशाने पर था, दादर मार्केट, सिद्धिविनायक मंदिर, भाभा ऑटोमिक केंद्र, तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र, जेजे ब्रिज और भी एक दर्जन से ज्यादा मुंबई के संवेदनशील इलाके. मुंबई के अलावा देश के 5 शहरों को दहलाने की साजिश हो रही थी. हाल ही में गिरफ्तार किये गए आतंकियों से पूछताछ में ये चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. 8 गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों में 2 मुंबई से हैं. मुंबई के संदिग्ध आतंकी पाकिस्तान में बैठे 'डी कंपनीद्ध के कुख्यात गैंगस्टर मुन्ना झिंगाड़ा के संपर्क में थे.

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मॉड्यूल के निशाने पर मुंबई, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण शहर थे. मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), जेजे ब्रिज, तारापुर परमाणु संयंत्र और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की कथित तौर पर रेकी की गई थी.

कैसे हुआ खुलासा?

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग भारत में स्लीपर सेल को एक्टिव करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, महाराष्ट्र एटीएस, एनआईए, मुंबई पुलिस की खुफिया इकाई और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान शुरू किया.

ये भी पढ़ें :- 'धुरंधर' से नाराज डॉन दाऊद इब्राहिम, मुंबई में एक्टिव कर रहा नेटवर्क, बांद्रा मस्जिद बवाल के पीछे निकली ये कहानी 

UP से पहली गिरफ्तारी, कनेक्‍शन मुंबई तक पहुंचा

ऑपरेशन की शुरुआत 14 मई को हुई, जब उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी विजय उर्फ शूटर (23) को पुणे से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर 17 मई को झारखंड के साहिबगंज से नीतीश पासवान (23) को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद जांच की कड़ियां मुंबई तक पहुंचीं, जहां 27 मई को कुर्ला निवासी तौकीर रिजवान अहमद शेख (27) और साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान (27) को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें :- राजस्थान के टोंक में कहां से पहुंचा विस्फोटक का जखीरा? सुरक्षा एजेंसी खंगाल रही पाकिस्तानी कनेक्शन

लेखक के बारे में
img
सुजाता द्विवेदी
Correspondent, News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dadar Market, Siddhivinayak Temple, Bhabha Atomic Centre, Tarapur Atomic Power Station, ISI Terrorist Plot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com