विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: पढ़ाई-प्रतियोगिता में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम, मानसिक संतुलन बनाए रखें, पढ़ें मिथुन राशि का राशिफल

Gemini Horoscope Today 10 May 2026, Mithun Rashifal: आप किसी समस्या का समाधान नए नजरिए से ढूंढ पाएंगे. सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपको सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन में शाम तक माहौल हल्का और खुशहाल हो जाएगा. पढ़ें राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: पढ़ाई-प्रतियोगिता में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम, मानसिक संतुलन बनाए रखें, पढ़ें मिथुन राशि का राशिफल
Gemini Aaj Ka Rashifal 10 May 2026 | Mithun Horoscope Today

Gemini Horoscope Today 10 May 2026, Mithun Rashi ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए धीरे-धीरे खुलने वाली संभावनाओं का संकेत दे रहा है. दोपहर 12:15 बजे तक चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, जिससे सुबह का समय थोड़ा गंभीर, सोच-विचार और आत्मविश्लेषण में बीत सकता.

इसके बाद जैसे ही चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा, नई सोच और आगे बढ़ने की इच्छा जागृत होगी. सुबह के समय आप कुछ उलझनों या गहरे विचारों में रह सकते हैं. खासकर आर्थिक मामलों या किसी निजी निर्णय को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है.

दोपहर के बाद भाग्य आपका साथ देने लगेगा. कुम्भ राशि में चंद्रमा का गोचर आपके लिए नए अवसर, सीखने की इच्छा और आगे बढ़ने के रास्ते खोलेगा. यदि आप पढ़ाई, प्रतियोगिता या किसी नई स्किल से जुड़े हैं, तो आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर भी आपकी सोच में बदलाव आएगा.

आप किसी समस्या का समाधान नए नजरिए से ढूंढ पाएंगे. सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपको सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन में शाम तक माहौल हल्का और खुशहाल हो जाएगा. प्रेम जीवन में भी आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समझ विकसित कर पाएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें.

उपाय: हरे कपड़े में थोड़ी इलायची और मिश्री बांधकर अपने पास रखें या किसी मंदिर में अर्पित करें.

शुभ रंग: तोतई हरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com