Capricorn horoscope 6 June 2026 makar rashi: आज चंद्रमा दिन में आपकी ही मकर राशि में रहेंगे और शाम 7 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. यह स्थिति आपके लिए आत्मविश्वास और सामाजिक बदलाव दोनों लेकर आएगी. दिन की शुरुआत व्यक्तिगत जिम्मेदारियों और निर्णयों से होगी.
करियर और व्यापार
सुबह का समय आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा. आपके व्यक्तित्व में एक अलग निखार और आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु आलस्य से दूर रहना होगा. किसी बड़े कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में पुराने कार्यों पर ध्यान देना अधिक लाभकारी रहेगा, नए सौदों में जल्दबाजी से बचें. शाम के बाद नेटवर्किंग और ऑनलाइन गतिविधियों से फायदा हो सकता है. धन जुड़ेगा और धन प्राप्ति के नए रास्ते बनेंगे. सुबह खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
परिवार और प्रेम
पारिवारिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी. किसी सदस्य के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. प्रेम संबंधों में शुरुआत में दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत और अनुशासन वाला रहेगा. स्वादिष्ट खान-पान का शौक बढ़ेगा.
स्वास्थ्य
अधिक तला भुना खान-पान से बचें. शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें अन्यथा पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
उपाय: अधिक तला भुना खान-पान से बचें. शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें.
शुभ रंग: नीला और स्लेटी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं