Capricorn horoscope 10 June 2026 makar rashi: आज चंद्रमा का मीन राशि में गोचर मकर राशि वालों के लिए संचार, विचारों की स्पष्टता और कार्यक्षेत्र में गति बढ़ाने वाला रहेगा. अपने कामों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे और लोगों के साथ संवाद में सुधार दिखाई देगा.
नौकरी
नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रदर्शन के आधार पर पहचान मिलने की संभावना है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह दिन नए अवसर और संपर्क बढ़ाने वाला हो सकता है. किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा जुड़ाव लाभ दे सकता है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं.
परिवार
परिवार में बातचीत बढ़ेगी और पुराने मुद्दों पर समाधान निकल सकता है. भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और घर में हल्का-फुल्का सकारात्मक माहौल रहेगा. किसी छोटी यात्रा या बाहर जाने की योजना बन सकती है. प्रेम संबंधों में स्पष्टता बढ़ेगी। साथी के साथ विचार साझा करने से रिश्ता मजबूत होगा. अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. विवाहित जीवन में आपसी समझ बेहतर रहेगी,
शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की सोच अधिक तार्किक बनेगी. पढ़ाई में सुधार के लिए नई रणनीति अपनानी पड़ सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में हल्की थकान या कंधों में जकड़न महसूस हो सकती है. लंबे समय तक बैठने से बचना चाहिए और शरीर को सक्रिय रखना आवश्यक होगा.
उपायः शनिवेद को सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ॐ शं शनैश्वराय नमः मंत्र का जाप करें.
शुभ रंगः नेवी ब्लू और ग्रे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं