Aquarius Tarot Card Horoscope Today 01 May 202, Kumbh Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ विदेश यात्रा की तैयारी कर सकते है. इस समय सभी परिजनों में उत्साह और उमंग बढ़ सकता है. कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्ति से मान सम्मान में वृद्धि हो सकती हैं. विवाह के लिए प्रिय के परिवार से रिश्ता आ सकता है. इस बात से मन में हर्षित हो सकता है.
परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. ये समय नए अवसर के आगमन की सूचना ला सकता है. नए व्यवसाय को आरंभ करने के चलते किसी की महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. सकारात्मक भाव से शुरू किए गए कार्यों में जल्द ही सफलता मिलती नजर आएगी. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो साथ में व्यवसाय करने का प्रस्ताव दें.
इस समय दृष्टिकोण में बदलाव संभव है. व्यवहार की नम्रता और सहजता लोगों को प्रभावित कर सकती है. कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी किसी बड़े परियोजना में कार्य करने का अवसर दे सकता है. अब जो अवसर प्राप्त होंगे...वह आर्थिक लाभ के साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करेंगे. जीवन साथी के साथ रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं. गलत कार्यों का समर्थन न करें. सच का साथ देने का प्रयास करें. इस समय यदि आपके अनुभव कार्य को सफल नहीं बन पा रहे हैं तो किसी बड़े बुजुर्ग की मदद ले सकते हैं.
स्वास्थ्य: पैर में दर्द के कारण चलना फिरना मुश्किल हो सकता है. थोड़ा सजग रहें और व्यायाम करें.
आर्थिक स्थिति: धन की आवक अच्छी रहेगी।.कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती हैं.
रिश्ते: भाई बहनों के साथ रिश्ते सुधारेंगे. परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं