Aquarius horoscope 6 June 2026 kumbh rashi: आज चंद्रमा दिन में मकर राशि में और शाम 7 बजे के बाद आपकी ही राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. यह स्थिति आपके लिए आत्मविश्वास और नई शुरुआतों को मजबूत करने वाली रहेगी. दिन की शुरुआत जिम्मेदारियों और कामकाज पर केंद्रित रहेगी.
करियर और व्यापार
सुबह का समय कार्यक्षेत्र में गंभीरता और अनुशासन की मांग करेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देना होगा. आपकी सोचने की क्षमता और समस्या सुलझाने का तरीका लोगों को प्रभावित कर सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सुबह का समय स्थिरता बनाए रखने का रहेगा. पुराने कामों को पूरा करना अधिक लाभकारी होगा. शाम के बाद तकनीकी और ऑनलाइन क्षेत्रों में नए संपर्क या अवसर से फायदा मिल सकता है. शाम को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है.
परिवार और प्रेम
परिवार में हल्का तनाव संभव है, लेकिन बातचीत से स्थिति सामान्य हो जाएगी. प्रेम संबंधों में सुबह थोड़ी दूरी या उलझन महसूस हो सकती है, लेकिन शाम के बाद संबंधों में स्पष्टता आएगी. जीवनसाथी के साथ समझदारी बढ़ेगी. अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनने के संकेत मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए शाम के बाद एकाग्रता बढ़ेगी.
स्वास्थ्य
दिन का पहला भाग थोड़ा अस्थिर रहेगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. शाम के बाद मन अधिक स्वतंत्र और सक्रिय महसूस करेगा जिससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.
उपाय: सुबह People के वृक्ष में जल अर्पित करें और शाम को घर के उत्तर दिशा में दीपक जलाएं.
शुभ रंग: नीला और बैंगनी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं