विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 27 April 2026: वृषभ को मिलेगा शुभ समाचार तो तुला की बढ़ेगी इनकम, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 27 April 2026: आज सोमवार के दिन चंद्रमा सिंह राशि में है, जिसके कारण आज का दिन वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए गुडलक लिए हुए है. आज इन राशियों को करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी. आपकी राशि के किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, जानने के लिए पढ़ें 27 अप्रैल 2026 का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 27 April 2026: वृषभ को मिलेगा शुभ समाचार तो तुला की बढ़ेगी इनकम, पढ़ें अपना भी राशिफल
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 27 April 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 27 अप्रैल 2026 का पूरा राशिफल.
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 27 April 2026: आज वैशाख मास के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि यानि मोहिनी एकादशी वाले दिन चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है, जिसके कारण आज वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ तो वहीं मेष, कर्क, कन्या और धनु राशि के लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. आज किन बातों का ख्याल रख कर मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियां अपने दिन को बेहतर बना सकती हैं, जानने के लिए आइए विस्तार से पढ़तें हैं 27 अप्रैल 2026 का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत है. शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा. अधिक परिश्रम के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है. काम की भागदौड़ के कारण परिजनों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. नकारात्मक विचार, बोली या किसी घटना से दूर रहें. पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है. बाहर जाने का कार्यक्रम आज टाल दें. सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ (Taurus)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ काम कर सकेंगे. इस काम का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा. पिता या माता से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे. अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी. सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा. आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी. संतान के पीछे खर्च होगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर हो सकेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि मिलेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

मिथुन (Gemini)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. दिन का आरंभ ताजगी से होगा. आपकी किस्मत आपका साथ देगी. हालांकि सतत बदलते विचार से निर्णय लेने में असहज महसूस कर सकते हैं. नए काम शुरू कर सकेंगे. मित्रों, सगे- सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे. भाग्य आपके साथ रहने के कारण आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है. आज कार्यस्थल पर आपको साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. किसी शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं.

कर्क (Cancer)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज आपको कोई अज्ञात भय परेशान करेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है. आपका अभिमान किसी के दिल को चोट पहुंचा सकता है. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे. अत्यधिक खर्च हो सकता है. आपके मन में असंतोष की भावना रहेगी. आपको कोई गलत या नियम विरुद्ध काम में नहीं पड़ना चाहिए. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है.

सिंह (Leo)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आत्मविश्वास और निर्णयशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. समाज में आपकी ख्याति में बढ़ेगी. बुजुर्गों से आपको सहयोग मिलेगा और उनका विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा. आपका मन प्रफुल्लित रहेगा. गुस्से के कारण आपका काम न बिगड़े इसका ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा. हालांकि आपको बाहर खाने-पीने से बचना चाहिए.

कन्या (virgo)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है. गुस्से और इगो के कारण आपका मनमुटाव हो सकता है. अचानक बड़े खर्च होने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधीनस्थ लोगों से काम करवाना मुश्किल रहेगा. आज कोर्ट-कचहरी के सभी कामों से दूर ही रहें. किसी भी तरह की यात्रा में आपको विशेष सावधानी रखना होगी.

तुला (Libra)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. परिजनों और मित्रों के साथ खुशी के पल गुजार सकेंगे. प्रवास आनंदमयी रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. आज आर्थिक लाभ होने के योग दिख रहे हैं. दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा. भाग्य आपके साथ है. जीवनसाथी के साथ आपका दिन खुशी से गुजरेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बड़े अधिकारी और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. किसी के मार्गदर्शन में कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा कर सकेंगे. संतान की प्रगति से आपको संतोष और आनंद मिलेगा. किसी को दिया उधार भी आपको वापस मिल सकता है.

धनु (Sagittarius)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. संतान की समस्या इसका कारण हो सकती है. व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ आ सकती है. किसी से नया रिश्ता शुरू करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है. किसी भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब आ सकता है. विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में ना पड़ें. आज जोखिम लेने से बचें.

मकर (Capricorn)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है. अचानक कोई अनावश्यक खर्च आ सकता है या बीमारी के उपचार पर धन खर्च हो सकता है. व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है. अपने उग्र स्वभाव को आपको काबू में रखना पड़ेगा. किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रह सकते हैं. ऑफिस में आपकी प्रशासनिक कुशलता से सभी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे.

कुंभ (Aquarius)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज का दिन आप घूमने-फिरने और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे. परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कहीं स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा. आपको अच्छे वस्त्र, आभूषण और वाहन की प्राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में पार्टनरशिप में अच्छा मेल-जोल रहेगा. लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा. आपके कार्यों में आपको दृढ़ आत्मविश्वास से सफलता मिल सकेगी. भाग्य आपके साथ रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 27 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आपके दैनिक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे हो जाएंगे. आपके घर का माहौल सुख और शांतिवाला रहेगा. आपको अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखना पड़ेगा. आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. साथ में काम करने वाले सहकर्मियों की मदद से आपका कार्य सरल बन जाएगा. ननिहाल से भी लाभ होने की उम्मीद है. आपको आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com