विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 06 May 2026: मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान तो कर्क राशि के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 06 May 2026: आज बुधवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में है, जिसके कारण आज मिथुन, कर्क और सिंह राशि का दिन बेहद शुभ रहेगा. किस्मत का साथ मिलने के कारण आज इनके सभी काम समय पर पूरे होंगे और मनचाही सफलता प्राप्त होगी. आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 06 मई 2026 का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 06 May 2026: मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान तो कर्क राशि के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें अपना भी राशिफल
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 06 May 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 06 मई 2026 का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 06 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मिथुन, कर्क और सिंह राशि का दिन सुख-सौभाग्य को लिए हुए है. आज इन राशियों के सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे. इनका घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन वहीं मेष, वृषभ और कन्या जैसी राशियों को आज अपने काम संभल करने होंगे और लोगों के साथ बात-व्यवहार में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी. आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिन को बेहतर और लाभप्रद बना सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें 06 मई 2026, बुधवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आप का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आप अस्वस्थता एवं चिंता का अनुभव करेंगे. शरीर में थकान और आलस्य के साथ मन में अशांति रहेगी. आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे काम बिगड़ सकते हैं. लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखने का प्रयास करें. किसी निर्धारित काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें. धार्मिक जगह पर जाना हो सकता है. किसी गलत दिशा में कोई काम हो रहा है, तो धैर्य रखकर उसे दोबारा शुरू करें. आपके सुझाव दूसरों की मदद कर सकते हैं और इससे आपको खुशी मिलेगी. ये दिन बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए भी अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को नए काम सौंपे जा सकते हैं. प्रिय के साथ रिश्ते सामान्य बनाए रखने के लिए क्रोध से दूर रहना होगा.

वृषभ (Taurus)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज का दिन सावधानीपूर्वक गुजारें. आज किसी भी प्रकार से कोई नया काम शुरू ना करें. ऑफिस में नई जिम्मेदारी आपको बोझ लग सकती है. आप समय पर काम करने की जगह टालने की कोशिश कर सकते हैं. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. थकान लगने से आपका मन काम में नहीं लगेगा. खान-पान में विशेष ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है. यात्रा लाभदायी नहीं रहेगी. आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें. लव लाइफ में आपको अपने रिश्ते को सावधानी से संभालना होगा, क्योंकि आप अपने साथी के साथ मतभेदों का अनुभव कर सकते हैं. वित्तीय मोर्चे पर आपको संभलकर रहना होगा. खर्च होने से चिंता भी होगी.

मिथुन (Gemini)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आप मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि लेंगे. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकेंगे. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. मैरीड कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा. आपके जीवन में किसी प्रणय प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आप दान-धर्म भी कर सकते हैं. आपके लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम भी मिल सकता है. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.

कर्क (Cancer)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज आप चिंता रहित और खुश रहेंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय व्यतीत करेंगे. कार्य में सफलता और यश मिलने से मन उत्साह में रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा. साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हालांकि बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए. विरोधियों की चाल निष्फल रहेगी. अपना काम आसानी से पूरा कर पाएंगे. आपका कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकेगा. आर्थिक लाभ होने के योग हैं.

सिंह (Leo)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आप तन-मन से स्वस्थ महसूस करेंगे. इस कारण कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा अच्छी रहेगी. आपको कोई नया काम भी मिल सकता है. आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे. साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया लिखने की प्रेरणा आपको होगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकेंगे. संतान से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे. धर्म और सेवा से जुड़े कामों में आपको बहुत आनंद का अनुभव होगा. परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. जीवनसाथी के साथ पुराना मतभेद दूर होगा.

कन्या (virgo)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज के दिन सभी कामों में प्रतिकूलता का अनुभव होगा. स्वास्थ्य खराब होगा. इस कारण आप थोड़े उदास हो सकते हैं. मन चिंताग्रस्त रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति रहेगी. सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की आशंका रहेगी. स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें. हालांकि दोपहर के बाद आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है, लेकिन फिर भी धैर्य के साथ दिन गुजारें.

तुला (Libra)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. शुभ या धार्मिक कार्यक्रमों में जाना हो सकता है. भाई-बंधुओं के साथ अच्छे वातावरण में घरेलू मामलों पर चर्चा होगी. व्यापार के लिए किसी नए व्यक्ति से मीटिंग होगी. विदेश से अच्छे समाचार आएंगे. आज नए काम का आरंभ कर सकते हैं. धन लाभ के योग हैं. पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाग्य वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपका मन किसी नए काम में लगेगा. आज अपने लिए किसी विशेष वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. पारिवारिक कलह और द्वेष का अवसर न आएं, इसका ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी होने से बचें. मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर करें. विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में अवरोध आएगा. अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी. आज आप केवल अपने काम में ध्यान लगाएं. दूसरों के साथ साधारण बातचीत में भी विवाद होने की आशंका रहेगी.

धनु (Sagittarius)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज के दिन आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. किसी तीर्थयात्रा या किसी धार्मिक स्थल पर जाना हो सकता है. सगे संबंधियों और मित्रों के आने से मन खुश रहेगा. दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी. आप अपने जीवनसाथी की भावना का सम्मान करेंगे. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. व्यवसाय को बढ़ाने की कोई योजना बना सकते हैं. भागीदारी के काम से आपको लाभ होगा.

मकर (Capricorn)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आपको स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी. मानसिक भय हो सकता है. व्यवसाय में दूसरों की दखल से परेशान हो सकते हैं. धर्म और समाज से सम्बंधित कामों के पीछे पैसे खर्च हो सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा. शत्रुओं से कष्ट हो सकता है. आंख में पीड़ा हो सकती है. कर्ज होने की संभावना है. आपको संतान की चिंता सताएगी. जल्दबाजी में काम ना करें, संभलकर रहें. परिवार के साथ सुखपूर्वक समय गुजारने के लिए दूसरों की बातों का भी सम्मान करें.

कुंभ (Aquarius)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज नए काम की शुरुआत होगी. नई योजना बना सकेंगे. नौकरी और व्यवसाय के लिए भी अनुकूल दिन है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. समय पर आपके काम पूरे होने से आपकी प्रशंसा होगी. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कोई मीटिंग कर सकते हैं. संतान की प्रगति होगी. पत्नी से भी अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. विवाहोत्सुक युवक- युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर विशेष कोई परेशानी नहीं होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 मई, 2026 बुधवार को धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आप व्यवसाय और नौकरी में प्रगति कर सकेंगे. अधिकारी आपको प्रोत्साहन देंगे, इसलिए आपको आनंद होगा. व्यापार में लाभ होगा. बकाया राशि की वसूली होगी. पिता और बुजुर्गों से भी कोई लाभ मिल सकेगा. आपकी आय में वृद्धि होगी. घरेलू वातावरण सुख- शांति वाला रहेगा. आप आदर, प्रतिष्ठा तथा नौकरी में ऊंचे पद को प्राप्त कर सकेंगे. किसी निवेश की योजना बनाएंगे, जिससे आगे आपको बड़ा लाभ मिल सकेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Madhukar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope 2026, Horoscope Today 2026, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com