विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2018

तेलंगाना: CM के. चंद्रशेखर राव की संपत्ति चार साल में 5.5 करोड़ रुपए बढ़ी, पर नहीं है खुद की कार

यह जानकारी बुधवार को के. चन्द्रशेखर राव की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे में सामने निकलकर आई है.

तेलंगाना: CM के. चंद्रशेखर राव की संपत्ति चार साल में 5.5 करोड़ रुपए बढ़ी, पर नहीं है खुद की कार
तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव (फाइल तस्वीर)
  • के. चंद्रशेखर राव गजवेल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.
  • कांग्रेस ने राव के खिलाफ वांटेरु प्रताप रेड्डी को उतारा है.
  • तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा.
हैदराबाद: तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की संपत्ति पिछले चार साल में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए बढ़ी है. लेकिन उनके पास खुद की कोई कार नहीं है. उन्होंने इस दौरान 16 एकड़ कृषि भूमि भी खरीदी है. यह जानकारी बुधवार को उनकी ओर से दाखिल किए गए हलफनामे में सामने निकलकर आई है. केसीआर तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के अध्यक्ष हैं, उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी कार ही है.

राव की कुल चल और अचल संपत्ति की कीमत अभी 22.61 करोड़ रुपए है, जबकि साल 2014 में उन्होंने अपनी संपत्ति 15.95 करोड़ रुपए की बताई थी. इस दौरान राव की देनदारी साल 2014 के 7.87 करोड़ रुपए से बढ़कर साल 2018 में 8.89 करोड़ रुपए हो गई है. इसके अलावा राव ने साल 2014 के आम चुनाव के दौरान हलफनामे में बताया था कि उनके पास 37.70 एकड़ कृषि भूमि है जो 2018 में बढ़कर 54.24 एकड़ हो गई है. राव का कहना है कि उनके खिलाफ अलग तेलंगाना राज्य के आंदोलन से जुड़े 64 आपराधिक मामले चल रहे हैं. उन सभी की सुनवाई अलग-अलग स्तर पर चल रही है.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और टीडीपी के उम्मीदवारों की पहली सूची के खिलाफ असंतोष उभरा

बता दें, के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को गजवेल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था. राव नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिड्डीपेट जिले के कोनाईपल्ली गांव में भगवान बालाजी के मंदिर गए और प्रार्थना की. कांग्रेस ने राव के खिलाफ वांटेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है. रेड्डी ने 2014 में भी उनके खिलाफ तेलुगु देशम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे. बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : घोषणापत्र में बीजेपी का वादा, हर साल मुफ्त में बांटी जाएंगी एक लाख गायें

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के साथ उनके भतीजे और कार्यवाहक सिंचाई मंत्री टी हरीश राव भी थे। टी हरीश राव सिड्डीपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. राज्य में 7 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी.
(इनपुट: भाषा)

बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस-टीडीपी आए साथ
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Assembly Elections 2018, Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com