विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2018

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : महागठबंधन ने कई बार टालने के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

तेलंगाना में महागठबंधन ने कई बार टालने के बाद अंतत: विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : महागठबंधन ने कई बार टालने के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
महागठबंधन ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. (प्रतिकात्मक चित्र)
नई दिल्ली:

तेलंगाना में महागठबंधन ने कई बार टालने के बाद अंतत: विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने अपने 65 उम्मीदवार, तेलुगू देशम ने 9, तेलंगाना जन समिति (TJS) ने छह और सीपीआई ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. महागठबंधन में शामिल पार्टियों की चार सीटों पर बातचीत नहीं बन पाई , जिस पर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतारेंगी. गौरतलब है कि कांग्रेस 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं टीडीपी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. TJS अपने पार्टी चिन्ह 'माचिस' पर ही चुनाव लड़ेगी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि प्रो. कोडानदरम चुनाव लड़ेंगे या नहीं और अगर लड़ते हैं तो किस सीट से लड़ेंगे.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 65 उम्मीवारों की पहली सूची जारी की

बता दें, कांग्रेस ने सोमवार रात अपने 65 उम्मीदवारों पहली सूची सोमवार रात जारी कर दी. इसके मुताबिक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी हुजुरनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. यह लिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की एक लंबी बैठक के बाद जारी की गई. बैठक में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल थे. गौरतलब है कि तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होगा. राज्य में विधानसभा की 119 सीटें हैं.  

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : घोषणापत्र में बीजेपी का वादा, हर साल मुफ्त में बांटी जाएंगी एक लाख गायें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Assembly Elections 2018, Telangana Assembly Election 2018, Telangana Assembaly Poll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com