विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2018

तेलंगाना में मिली हार तो कांग्रेस ने फिर गाया 'EVM राग', चुनाव आयोग से की यह मांग...

तेलंगाना विधानसभा चुनावों में ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी किए जाने का संदेह व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने वीवीपीएटी की सभी पर्चियों की गिनती की मांग की.

तेलंगाना में मिली हार तो कांग्रेस ने फिर गाया 'EVM राग', चुनाव आयोग से की यह मांग...
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली : तेलंगाना विधानसभा चुनावों में ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी किए जाने का संदेह व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने वीवीपीएटी की सभी पर्चियों की गिनती की मांग की. सत्ताधारी टीआरएस के हाथों मिली बड़ी हार के बाद तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने यह दावा भी किया कि चुनाव आयोग ने वीवीपीएटी की सभी पर्चियों की गिनती कराने की पार्टी की मांग स्वीकार करने से इनकार कर दिया. 

यह भी पढ़ें:  तेलंगाना चुनाव : केसीआर के भतीजे ने रिकार्ड जीत हासिल की, 1.20 लाख मतों से विजयी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और दिल्ली में चुनाव आयोग को वीवीपीएटी की पर्चियों की गिनती के लिए अर्जी दी है. वीवीपीएटी (वोटर वेरीफायेबल पेपर ट्रेल मशीन) ऐसा उपकरण है जिससे उस पार्टी के चुनाव चिह्न वाली पर्ची निकलती है जिसे किसी व्यक्ति ने वोट दिया है. यह पर्ची सात सेकंड के लिए वोटर को दिखाई देती है और फिर एक बक्से में गिर जाती है. इससे वोटर पता लगा सकता है कि उसका वोट किसे पड़ा.

यह भी पढ़ें: Election Results 2018: कभी विदेशों में लगवाते थे नौकरी, इस तरह तेलंगाना के 'किंग' बने चंद्रशेखर राव

रेड्डी ने कहा, 'कुछ हद तक इन्हीं संदेहों को दूर करने के लिए हमने मांग की कि सभी चुनाव क्षेत्रों में 100 फीसदी वीवीपीएटी पर्चियों की गिनती हो.' उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी चुनावी नतीजों का विस्तृत विश्लेषण करेगी.

VIDEO: क्या दूसरी बार तेलंगाना के CM बन पाएंगे के चंद्रशेखर राव?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EVM, Election Results 2018, Telangana Assembly Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com