- राजस्थान में चुनाव से पहले बीजेपी को झटका
- राजस्थान सरकार में मंत्री सुरेंद्र गोयल ने दिया इस्तीफा
- पहली लिस्ट में नहीं था गोयल का नाम
राजस्थान में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. राजस्थान सरकार में मंत्री और कद्दावर नेता सुरेंद्र गोयल ने अपने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी पहली लिस्ट में सुरेंद्र गोयल का नाम शामिल नहीं था. राजस्थान के जैतारण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरेंद्र गोयल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी अध्यक्ष मदन लाल सैनी को अलग अलग इस्तीफा सौंपा. हालांकि पांच बार विधायक रहे गोयल ने अपने इस्तीफे के पीछे कोई वजह नहीं बताई है.
राजस्थान : बीजेपी छोड़ने के बाद अब कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र
आपको बता दें कि बीजेपी ने रविवार की रात को विधानसभा चुनाव के लिए 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी ने जैतारण विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र गोयल की जगह नए चेहरे अविनाश गहलोत को मैदान में उतारा है. हालांकि इस पूरे प्रकरण पर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन लाल सैनी का पक्ष नहीं मिल पाया है. गौरतलब है कि राजस्थान में सियासी माहौल गर्म है. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग है. बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने 131 में से 85 सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया है.
चुनाव पास आते ही निजी बाउंसरों और बॉडीगार्ड की हुई चांदी, नेता कर रहे हैं एजेंसियों से संपर्क
VIDEO: पक्ष-विपक्ष: राजस्थान में BJP-कांग्रेस की जोर आजमाइश
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं