विज्ञापन

बंगाल: आरजीकर रेप पीड़िता की मां को चुनावी मैदान में उतारेगी BJP, दूसरी लिस्ट में पनिहाटी से मिलेगा टिकट

आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की रेप पीड़िता की मां को पश्चिम बंगाल के पानिहाटी विधानसभा सीट से बीजेपी का टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है.

बंगाल: आरजीकर रेप पीड़िता की मां को चुनावी मैदान में उतारेगी BJP, दूसरी लिस्ट में पनिहाटी से मिलेगा टिकट
  • पानिहाटी विधानसभा सीट से आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की रेप पीड़िता की मां को बीजेपी का टिकट मिलने की संभावना है.
  • आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई.
  • मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने बंगाल में दो महीने से अधिक समय तक हड़ताल कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित की थीं.

आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की रेप पीड़िता की मां को पश्चिम बंगाल के पानिहाटी विधानसभा सीट से बीजेपी का टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जल्द ही जारी कर सकती है, जिसमें उनका नाम शामिल हो सकता है.

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था. CTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलन्टियर को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था. इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए. पश्चिम बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने हड़ताल की, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं. ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर केस में ममता सरकार सावलों के घेरे में रही.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में कोर्ट का फैसला आ चुका है. सियालदह कोर्ट ने सोमवार को ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. मामले के 164 दिन बार दोषी संजय रॉय को सजा सुनाई गई. हालांकि, इस केस को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा, 'यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं है. इसलिए मौत की सजा नहीं दी सकती.' 

ये भी पढें :  रेलवे रनिंग स्टाफ को बड़ा तोहफा, 50% DA के बाद अब 25% KMA अलाउंस बढ़ोतरी को मंजूरी, चार्ट में देखें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
R.G. Kar Medical College, R.G. Kar Rape Victim, Panihati Assembly Seat, BJP, BJP Ticket For Rape Victim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com