विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2018

राज बब्बर का विवादित बयान, 'PM मोदी की मां की उम्र से की रुपये के गिरने की तुलना'

कांग्रेस नेता राज बब्बर (Raj Babbar) ने विवादित बयान दिया है. अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की वयोवृद्ध माता की उम्र से तुलना कर दी.

Also Read in
राज बब्बर का विवादित बयान, 'PM मोदी की मां की उम्र से की रुपये के गिरने की तुलना'
मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरन राज बब्बर (Raj Babbar) ने दिया विवादित बयान.
  • कांग्रेस नेता राज बब्बर का विवादित बयान
  • PM मोदी की माताजी की उम्र से नीचे पहुंचा रुपया
  • बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी की मांग की
इंदौर: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राज बब्बर (Raj Babbar) ने विवादित बयान दिया है. अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वयोवृद्ध माता की उम्र से तुलना कर दी. भाजपा ने इस विवादास्पद बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इसके लिए माफी मांगें. राज बब्बर ने गुरुवार को एक चुनावी रैली में कहा, '(प्रधानमंत्री बनने से पहले) मोदी कहते थे कि डॉलर के सामने रुपया इतना गिर गया है कि इसका मूल्य उस वक्त के प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) की उम्र के करीब जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: राज बब्बर ने कहा- महागठबंधन देश बचाने के लिए, PM पद पर राहुल गांधी की दावेदारी पर दिया बड़ा बयान

राज बब्बर ने कहा, 'प्रधानमंत्री महोदय, आपने तो तब इज्जत से उनका नाम नहीं लिया था, लेकिन हमारी परंपरा यह नहीं कहती. हम तो यह कहना चाहेंगे कि आज रुपया गिरकर आपकी पूजनीय माताजी की उम्र के करीब पहुंचना शुरू हो गया है.'    राज बब्बर, उत्तरप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष हैं. वह 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे. इस बीच, बब्बर की विवादास्पद टिप्पणी पर भाजपा की सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है.

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता राज बब्बर ने राफेल सौदे को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, दिया यह बयान...

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा, 'किसी भी व्यक्ति की मां को यूं राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिये और उसके लिए अमर्यादित शब्दों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए. लेकिन प्रधानमंत्री की मां के प्रति कांग्रेस का रुख हमेशा से अनुचित रहा है. उनके खिलाफ पहले भी अमर्यादित शब्दावली का उपयोग किया जा चुका है.'

VIDEO : झूठे भक्तों को भगवान सद्बुद्धि दें : राज बब्बर
संबित पात्रा ने कहा, 'प्रधानमंत्री की माता को लेकर बब्बर की गलत टिप्पणी के लिए खुद राहुल को माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह इस तरह की बयानबाजी से सहमत हैं?' 

(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Babbar, PM Modi Mother, Rupee Nearing Pm Mother Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com