विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

नीरव मोदी और विजय माल्‍या को लेकर राहुल गांधी का तंज, कहा- ‘जादूगर’ पीएम मोदी लोकतंत्र को भी ‘गायब’ कर सकते हैं

राहुल ने चुनावी प्रदेश मेघालय के जोवई में एक रैली में कहा, ‘‘विजय माल्या, ललित मोदी और नीरव मोदी जैसे घोटालेबाज जादू की तरह भारत से गायब हो गए तथा भारतीय कानून की पहुंच से दूर विदेशी धरती पर प्रकट हो गए.

नीरव मोदी और विजय माल्‍या को लेकर राहुल गांधी का तंज, कहा- ‘जादूगर’ पीएम मोदी लोकतंत्र को भी ‘गायब’ कर सकते हैं
शिलांग में रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी
  • चार साल पहले देश के प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों को सपने दिखाए थे: राहुल
  • मेघालय में कांग्रेस लगातार तीन बार से सत्ता में है
  • मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं.
शिलांग: घोटालों के आरोपों के बीच नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे कारोबारियों के देश छोड़कर भाग जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि नरेंद्र मोदी एक ‘‘बड़े जादूगर’’ हैं जो लोकतंत्र को भी ‘‘गायब’’ कर सकते हैं.

राहुल का पीएम मोदी पर तंज : प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाएं, नीरव को वापस लेते आएं

राहुल ने चुनावी प्रदेश मेघालय के जोवई में एक रैली में कहा, ‘‘विजय माल्या, ललित मोदी और नीरव मोदी जैसे घोटालेबाज जादू की तरह भारत से गायब हो गए तथा भारतीय कानून की पहुंच से दूर विदेशी धरती पर प्रकट हो गए. मोदीजी का जादू जल्दी ही भारत से लोकतंत्र को भी गायब कर सकता है.’’ मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. कांग्रेस यहां लगातार तीन बार से सत्ता में है और उसकी नजर मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की अगुवाई में चौथा कार्यकाल हासिल करने पर है्.

राहुल गांधी ने किया सवाल- पहले ललित, फिर माल्या, अब नीरव भी हुआ फरार, कहां है देश का चौकीदार?

घोटालों के आरोपियों के गायब हो जाने पर केंद्र की राजग सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी मामलों से हम जानते हैं कि यह ऐसी सरकार है जो न सिर्फ भ्रष्टाचार हटा नहीं सकती बल्कि इसमें सक्रियता से भागीदारी भी कर रही है.

उन्होंने कहा कि चार साल पहले देश के प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों को सपने दिखाए थे. अच्छे दिन, हर खाते में 15 लाख रुपए, दो करोड़ नौकरियां आदि. देश के आदिवासी लोगों को लगा था कि उन्हें समान हिस्सेदारी मिलेगी और उनकी भूमि, परंपराएं और संस्कृति की हिफाजत की जाएगी.

VIDEO: राहुल गांधी बोले, पीएनबी घोटाले पर पीएम और वित्त मंत्री चुप क्‍यों हैं 

उन्होंने कहा कि इस सरकार का कार्यकाल अंतिम चरण में है और उम्मीद, सुरक्षा तथा आर्थिक वृद्धि के बदले इसने लोगों को सिर्फ नाउम्मीदी, बेरोजगारी, भय, नफरत और हिंसा को बढावा दिया है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PNB Scam, PM MODI, Nirav Modi, Vijay Mallaya, Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com