विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

कर्नाटक चुनाव: रैलियों का 'महादंगल' आज, पीएम मोदी की 4 और राहुल गांधी की 2 बड़ी रैली

भारतीय जनता पार्टी के लिए पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैली कर भाजपा के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

कर्नाटक चुनाव: रैलियों का 'महादंगल' आज, पीएम मोदी की 4 और राहुल गांधी की 2 बड़ी रैली
पीएम मोदी और राहुल गांधी
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार आखिरी चरण में.
  • पीएम मोदी की आज चार बड़ी रैलियां.
  • राहुल मंदिर भी जाएंगे.
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार का बिगुल थमने में बस एक दिन बाकी है, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जनता को लुभाने की कोई भी कोशिश जाया नहीं जाने दे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के लिए पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैली कर भाजपा के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं राहुल गांधी भी सत्ता बचाने के लिए जोर आजमाइश लगा रहे है. चुनावी सभा अब अपने अंतिम पड़ाव में है, इसलिए पीएम मोदी की कर्नाटक में आज एक नहीं, बल्कि चार रैलियां हैं, वहीं राहुल गांधी की भी दो रैलियां है. इतना ही नहीं, अमित शाह भी कई रोड शो करने वाले हैं. 

कर्नाटक में होगा 'महाकैंपेन', पीएम मोदी की 3 और सोनिया गांधी की एक रैली, चलेंगे आरोपों के 'बाण'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज कर्नाटक में होंगे.पीएम मोदी बंगारपेट, चिकमंगलुरु, बेलागावी और बीदर में रैली करेंगे.

सिद्धारमैया ने NDTV से कहा, कर्नाटक में PM मोदी और शाह बिल्कुल भी लोकप्रिय नहीं

पीएम मोदी की पहली रैली
स्थान- बांगरपेट
समय- सुबह 10.30 बजे

पीएम मोदी की दूसरी रैली
स्थान-चिकमगलूर
समय-1.30 बजे

पीएम मोदी की तीसरी रैली
स्थान-बेलागावी
समय- 4.30 बजे

पीएम मोदी की चौथी रैली
स्थान- बिदर
समय- 07.30 बजे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज कर्नाटक में होंगे. राहुल चिकपेट और शिवाजी नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा राहुल गांधी दो मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना भी करेंगे.

वर्क मोड नहीं, 'स्पीकर और एयरप्लेन मोड' में रहते हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी

इससे पहले सोनिया गांधी पहली बार कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए आईं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेटे से काम नहीं चला तो मां को बुला लिया. सोनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि भाषण से देश का पेट नहीं भरता, अगर ऐसा है तो पीएम मोदी और भाषण दें.

कर्नाटक चुनाव - राहुल ने साइकिल चलाकर तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया

गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और नतीजे 15 मई को आएंगे. इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से जहां मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही CM कैंडिडेट हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.

VIDEO: कर्नाटक विधानसभा चुनाव : सोनिया गांधी ने किए पीएम मोदी पर जुबानी हमले
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Rahul Gandhi, Karnataka Assembly Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com