तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:
तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के मुखिया के चंद्रशेखर राव एक रैली में आपा खो बैठे. यह रैली कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में आयोजित थी. चुनावी सभा के दौरान वह तब गुस्से में हो उठे, जब उनसे एक व्यक्ति ने मुस्लिमों के लिए प्रस्तावित 12 फीसदी आरक्षण को लेकर सवाल पूछा. गुस्साए राव ने उस व्यक्ति से कहा "चुप बैठो".गुरुवार को सभा के दौरान व्यक्ति ने राव से प्रस्तावित आरक्षण की स्थिति के बारे में पूछा जिसे विधानसभा ने पारित कर मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा दिया था.राव ने कहा, ‘‘तुम क्या बात कर रहे हो? चुप बैठो. 12 फीसदी के बारे में क्या? तुम हड़बड़ी में क्यों हो? तेरे बाप को बोलूंगा ना. क्या तुम तमाशा कर रहे हो. ''चुनावी भाषणों में राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुसलमानों के लिए प्रस्तावित आरक्षण को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया था. बाद में अपने भाषण में राव ने उस व्यक्ति को संन्यासी बताया और कहा कि आदिवासियों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाने की जरुरत है.
केसीआर की टिप्पणी को लेकर तेलंगाना कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘सत्ता के नशे में चूर केसीआर तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं. श्रीमान् केसीआर, आप तेलंगाना के लोगों के लिए जवाबदेह हैं. अहं और तानाशाह का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है.'' भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान आरक्षण के मुद्दे पर टीआरएस पर प्रहार किया है. महबूबनगर में हाल ही में एक चुनावी रैली में टीआरएस पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘टीआरएस द्वारा मुसलमान आरक्षण की चर्चा करना वोटबैंक की राजनीति है जो कांग्रेस लंबे समय से करती आ रही है. '
वीडियो- तेलंगाना: हर वादे के साथ उम्मीदवार तैयार, बांट रहे हैं चप्पल

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
KCR, Telangana Assembly Election 2018, KCR Angry, Muslim Reservation In Telangana