विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2019

BJP ने झारखंड के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सनी देओल और रवि किशन समेत इन नेताओं का नाम 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है.

BJP ने झारखंड के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सनी देओल और रवि किशन समेत इन नेताओं का नाम 
स्टार प्रचारकों की सूची में रवि किशन और सनी देओल भी शामिल हैं.
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं. सूची में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, नित्यानंद राय, अर्जुन मुंडा जैसे प्रमुख मंत्री भी हैं. वहीं भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महासचिव अरुण सिंह, सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता और सांसद सनी देओल, रवि किशन को भी पार्टी ने स्टार कैंपेनर बनाया है. राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं.

क्‍या नीतीश कुमार से मित्रता की वजह से झारखंड के वरिष्‍ठ मंत्री सरयू राय को अमित शाह ने नहीं दिया टिकट?

आपको बता दें कि झारखंड के राजनीतिक इतिहास में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अकेले चुनाव लड़ेगी. भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया कि सुदेश महतो की ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं. शनिवार को इसकी पुष्टि भाजपा ने तब कर दी, जब पार्टी ने आजसू की जीती हुई दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. पिछली बार जुगसलाई सीट से रामचंद्र और तमाड़ सीट से विकास मुंडा ने जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार भाजपा ने मोतीराम बाउड़ी और रीता देवी मुंडा को आजसू के खिलाफ इन सीटों से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, जगन्नाथपुर सीट से सुधीर सुंडी को चुनाव मैदान में उतारा गया है. (IANS से इनपुट के साथ)

VIDEO: झारखंड में टूट गया बीजेपी-आजसू का गठबंधन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Assembly Election 2019, JharkhandElection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com