भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ने झारखंड के गिरिडीह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में आज जो गठबंधन सामने है वो राजनीतिक फायदा उठाने वाला है. मैं हेमंत जी को पूछना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री बनने के लिए जिस कांग्रेस की गोद में बैठकर आए हो, झारखंड के युवाओं पर गोली चलाने वाली वह ही कांग्रेस थी. जिस झारखंड को अटल जी ने बनाया, उस झारखंड में रघुवर दास और नरेन्द्र मोदी जी की जोड़ी ने झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम किया है. जिस झारखंड के अंदर नक्सलवादियों का नंगा नाच दिखाई पड़ता था आज मैं कहने आया हूं कि नरेन्द्र मोदी जी और रघुवर दास जी ने नक्सलवादियों को 20 फुट जमीन के नीचे दबाने का काम किया है.
कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को जब भी मौका मिला, तब-तब उन्होंने झारखंड को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी. यहां की गरीब जनता का पैसा थैलों में भर-भरकर ये दिल्ली के दरबार में ले जाते थे. अमित शाह ने कहा कि सोनिया-मनमोहन वाली कांग्रेस सरकार ने झारखंड को 5 साल में 55,253 करोड़ रुपये दिए थे. नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में 5 साल में झारखंड के विकास के लिए 3,08,487 करोड़ रुपये दिए गए हैं. आज मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी और राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि आपने 55 साल में झारखंड के लिए क्या किया इसका जरा हिसाब-किताब लेकर आइए. सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि पर फैसला हो गया है. वर्षों से मामला कोर्ट में चल रहा था, लेकिन कांग्रेस ने वर्षों तक इस मसले को लटकाकर रखा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अयोध्या में आसमान को छूने वाला भव्य राम मंदिर जल्द बनने वाला है.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राहुल गांधी कहते हैं झारखंड वालों का कश्मीर से क्या लेन-देन है. अरे राहुल बाबा, कश्मीर बचाने के लिए सबसे ज्यादा शहादत मेरे झारखंड के युवाओं ने दी है.सेना और CRPF के अंदर झारखंड के युवा ने कश्मीर की बर्फीली पहाड़ियों में अपना लहू बहाया है. शाह ने कहा कि हम कैब लाए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया. बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना झेलने वाले शरणार्थी वर्षों से नर्क की जिंदगी जी रहे थे, लेकिन कांग्रेस इसे मुस्लिम विरोधी कह रही है. ये बिल मुस्लिम विरोधी नहीं है. कांग्रेस को आदत पड़ी है मुस्लिम विरोधी कहने की. उन्होंने कहा, हम तीन तलाक का कानून लाए तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया. हमने 370 हटाई तो कांग्रेस इसे मुस्लिम विरोधी बताया. अब कैब को ये मुस्लिम विरोधी बता रहे हैं.
विपक्षी नॉर्थ ईस्ट में आग लगाने में पड़े हैं. मैं असम और नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों के भाई बहनों को कहना चाहता हूं कि उनकी भाषा, संस्कृति, सामाजिक पहचान और उनके राजनीतिक अधिकार अक्षुण्ण रहेंगे. इन्हें हम तनिक भी आंच नहीं आने देंगे. कांग्रेस पार्टी सालों से हिंदू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देती आई है. आतंकवाद को कठोर तरीके से मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री आकर रोकता है तो उसमें उनको तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति दिखाई पड़ती है. कल मेघालय के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री मिलने आए. उन्होंने कुछ समस्या बताई. मैंने आश्वासन दिया है कि इसमें सकारात्मक रूप से सोचकर मेघालय की समस्या का हम समाधान निकालेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं