विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2015

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गुजरात में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गुजरात में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
सांकेतिक तस्वीर
अहमदाबाद: गुजरात के परिवहन मंत्री विजय रूपानी ने बुधवार को कहा है कि प्रदूषण कम करने के लिए राज्य सरकार पायलट परियोजना के तहत गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच छह इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी।

रूपानी ने एक अधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है, 'राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन तैयार करने के लिए ऑटोमोबाइल उद्योग को आमंत्रित किया गया है क्योंकि देश में प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने की आवश्यकता बढ़ रही है।'

नई दिल्ली में बुधवार को राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के बैठक में 'फास्टर एडोप्शन एंड मैनुफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक वैकिलस इन इंडिया' विषय पर बोलते हुए रूपानी ने केन्द्र से इलेक्ट्रिॉनिक बसों पर आयात शुल्क में कटौती करने का आग्रह किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात, विजय रूपानी, प्रदूषण, पायलट परियोजना, गांधीनगर, अहमदाबाद, इलेक्ट्रिक बस, Gujarat, Electric Buse, Pollution, Gujrat, Ahemdabad, Gandhinagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com