विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2021

मुंह में गुटखा और नशे में झूमते दूल्हे को देखकर गुस्साई दुल्हन, बारात को बैरंग लौटाया

शादी की तैयारी अंतिम चरण में थी कि दुल्हन को महसूस हुआ कि दूल्हा दारू के नशे में है तथा उसके मुंह में गुटखा भी है. इस कारण प्रियंका ने शादी करने से इनकार कर दिया.

मुंह में गुटखा और नशे में झूमते दूल्हे को देखकर गुस्साई दुल्हन, बारात को बैरंग लौटाया
दूल्हा पहुंचा शराब पीकर, दुल्हन ने किया शादी से इनकार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • अंतिम चरण में थी शादी की तैयारियां
  • दुल्हन को महसूस हुआ कि दूल्हा दारू के नशे में है
  • गुटखा और शराब पीने की वजह से शादी से इनकार
बलिया:

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मनियर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक दुल्हन ने दूल्हे के शराब पीने व गुटखा खाने के कारण शादी से इनकार कर दिया जिससे बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा.

मनियर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि मिश्रौली गांव निवासी प्रियंका राजभर की शादी खेजूरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव निवासी संदीप राजभर से तय हुई थी. शादी का कार्यक्रम पांच जून को था और निर्धारित तिथि को बारात मिश्रौली गांव पहुंची. 

उन्होंने कहा कि शादी की तैयारी अंतिम चरण में थी कि दुल्हन को महसूस हुआ कि दूल्हा दारू के नशे में है तथा उसके मुंह में गुटखा भी है. इस कारण प्रियंका ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा. 

वीडियो: दलित युवक को घोड़ी पर बैठकर बारात निकालने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding, UP, Drunk Groom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com