सर्दियों का मौसम दस्तखत दे चुका है. यह मौसम को बहुत लोग पसंद करते हैं, लेकिन इस मौसम की मार भी सेहत पर काफी बुरी होती है. लेकिन प्रकृति के अपनी झोली में हर बीमारी का हल लिए है. हरी सब्जियों को सर्दियों की सबसे अच्छी देन कहा जाए तो गलत नहीं होगा. हरी सब्जियां विटामिन, प्रोटीन और मिनरल से भरपूर होती हैं और आहार में बहुत अहम होती हैं. हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करते हैं. हरी सब्जियां त्वचा, आंखों और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करती हैं.
Winter Immunity: सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाएंगे अदरक के ये घरेलू नुस्खे...
हरी सब्जियां करेंगी कैंसर से फाइट
कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि मिनरल्स युक्त आहार कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है. हरी सब्जियों में घुलनशील फाइबर, आयरन, मिनरल्स कैल्शियम भरपूर होता है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है और कई तरह के रोगों से बचाता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अवसाद देती है विटामिन-डी की कमी! यहां हैं बचाव के उपाय...
हरी सब्जियां करेंगी मोटापा कम
कई बार बहुत कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता. कई बार खूब वर्कआउट के बाद वजन तो कम हो जाता है, लेकिन बैली फैट यानी पेट और इसके आस-पास जमी चर्बी कम नहीं होती. तो इस फैट को बर्न करने के लिए आपको करना बस यह है कि अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें. असल में हरी सब्जियां चर्बी को बढ़ने नहीं देतीं, क्योंकि इनमें फाइबर होता है जो पेट के भरे होने का अहसास कराता है.

एनीमिया या खून की कमी को दूर करने में मददगार
हमारे शरीर लोह तत्व की कुल मात्रा शरीर के वजन के हिसाब से 3 से 5 ग्राम होती है. जब यह कम हो जाती है, तो खून बनना कम हो जाता है. और हरी सब्जियां इसी लोह तत्व को बनाने का काम करती हैं. खाने में आयरन से भरपूर पालक, मूली के पत्ते, सोया, सरसों, मेंथी वगैरह शामिल करें.
Diabetes: 4 मसाले जो करेंगे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों से दूर रखता है क्रैनबेरी जूस
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं और पथरी से बचें
आजकल के लाइफस्टाइल और खानपान के कई गलत तरीकों के चलते गुर्दे की पथरी आजकल एक आम समस्या हो गई है. 2017 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तकरीबन 12 फीसदी लोगों को गुर्दे की पथरी की शिकायत होती है. लेकिन हरी सब्जियां आपको इससे बचा सकती हैं. जी हां, इन्हें खाने से गुर्दे की सफाई होती रहती है और गुर्दे में एसिड जमा नही होता. यह पथरी के खतरे को कम करता है.
Winter Weight Loss: ये 3 लो कैलोरी जूस करेंगे वजन कम, घटेगा बैली फैट
Cold-Cough Remedies: स्वाद, सुगंध और सेहत देगा केसर, सर्दी-जुकाम और खांसी करेगा दूर...
हरी पत्तेदार सब्जियों के हैं कई फायदे त्वचा रहती हैं जवां
हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई कि हरी सब्जियों में काफी मात्रा में विटामिन के होता है, जो त्वचा को जवां बनाए रखने में खूब कारगर होता है. यह हड्डियों, नाड़ी और किड़नी के लिए भी काफी अच्छा होता है. रोज बस एक कप कच्ची हरी सब्जी विटामिन के की जरूरत को पूरा कर सकती है. इतना ही नहीं हरी सब्जियों में मौजूद विटामिन सी हड्डियों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है.
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं