- रायते को साइड डिश के तौर पर सर्व किया जाता है.
- गर्मी के मौसम में लोग रायता खाना खूब पसंद करते हैं.
- रायता भारतीय खाने की थाली की रौनक बढ़ा देता है.
Best Easy Raita Recipes: रायता दही से बनने वाली एक ऐसी डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आपने देखा होगा कि भारतीय खाने के साथ रायते को साइड डिश के तौर पर सर्व किया जाता है. गर्मी के मौसम में लोग रायता खाना खूब पसंद करते हैं. बिरयानी, कबाब और परांठे के साथ रायता खूब पसंद किया जाता है. रायता आपके खाने का स्वाद और भी बढ़ा देता है. यूं भी कह सकते हैं कि रायता भारतीय खाने की थाली की रौनक बढ़ा देता है. क्योंकि रायता दही से तैयार किया जाता है, ऐसे में यह सेहत के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है.
रायता खाने में ठंडा होता है, यही वजह है कि गर्मी के मौसम में इसे चाव से खाया जाता है. भारत में आपको अलग-अलग तरह का रायता खाने को मिलेगा. दही में सब्जी या फ्रूट्स और हल्के मसाले डालकर इसे आसानी से बनाया जा सकता है. आमतौर पर बूंदी का रायता काफी लोकप्रिय है, लेकिन आप हेल्दी खाने के शौकीन हैं तो चकुंदर रायता, खीरा रायता या मिक्स वेजिटेबल रायता बनाकर इसका मजा ले सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

रायता खाने में ठंडा होता है, यही वजह है कि गर्मी के मौसम में इसे चाव से खाया जाता है.
इन सबके अलावा आप अलग तरह के रायते भी चख सकते हैं. भारत की यही तो खास बात है कि यहां आप जितनी जगह जाएंगे कुछ न कुछ अलग और नया खाने को मिलेगा. यही बात रायते पर भी लागू होती है. मुंबई बेस्ड यूट्यूबर अल्पा मोदी ने शेयर की हैं रायते की कुछ लजीज रेसिपीज़. अल्पा ने कुछ रायते तैयार किए हैं, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हैं. इन रेसिपीज़ को आप झटपट तैयार कर सर्व कर सकते हैं.
एक नजर डालें इन बेहतरीन रायता रेसिपीज़ पर:
हेल्दी पालक रायता (Spinach-raita)
पालक का रायता बनाने में आसान तो है ही साथ ही यह काफी हेल्दी भी होता है तो इस बार गर्मी में आप पालक रायता भी खा सकते हैं.
अनानास रायता (Pineapple Raita)
दही के साथ पाइनएप्पल का खट्टा-मीठा स्वाद सभी को बेहद पसंद आएगा.
मूली रायता ( Mooli Raita)
भले ही आप में से कई लोगों को मूली की सब्जी पसंद न हो लेकिन मूली का रायता आपको जरूर पसंद आएगा.
आलू रायता (Aloo Raita)
आलू की सब्जी का मजा तो आपने कई बार लिया होगा लेकिन आलू के रायते का भी अपना स्वाद है. इस रायते को आप प्लेन परांठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं