- भारतीय आहार में बहुत सारे मीठे व्यंजन (Indian Dessert) हैं
- मालपुआ को सर्दियों में खाने का लुत्फ ही और है.
- कई बार लोग जानना चाहते हैं कि मालपुआ को घर पर कैसे बनाएं.
Indian Desserts: अगर छोटी-छोटी खुशियों में आपके मुंह से निकलता है 'चलो कुछ मीठा हो जाए' तो जनाब आप यकीनन दिल से फूडी हैं. अब इसमें हमारी कोई खता नहीं. हम भारतीय हैं ही कुछ ऐसे कि हमें मीठे से बेहद प्यार है. हां, कई बार ऐसा होता है कि हम सेहत की परवाह करते हुए जरा इससे दूरी बना लेते हैं, लेकिन वो कहते हैं न लौट की बुद्धू घर को आए, कुछ दिन बाद हम फिर लौट आते हैं अपने पहले प्यार यानी कि मीठे के पास. आखिर मीठे के इतने ऑप्शन जो हैं हमारे पास. भारतीय आहार में इतने सारे मीठे व्यंजन (Indian Dessert) हैं कि लगता है चलो एक बार इस व्यंजन को चख तो लिया ही जाए और वो चखना कब चट करना में बदल जाता है पता नहीं चलता. रसगुल्ला हो (Decadent Rasgullas), क्रीमी बर्फी हो या गर्मा गरम हलवा (Warm Halwas) ही क्यों न हो सर्दियों में ये सब चीजें मन को ललचा ही लेती हैं.
दिल्ली में 'दौलत की चाट' खाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव ने खींची Photo, देखें
मीठे के शौकीन लोगों को सर्दियां बहुत पसंद हैं. इस मौसम में उन्हें मालपुआ जो खाने को मिलता है. ऐसा नहीं कि मालपुआ आप सिर्फ सर्दियों में खा सकते हैं, लेकिन जो मजा इसे कड़कड़ाके की ठंड में खाने का है वह किसी और मौसम में कहां. मालपुआ को असान शब्दों में कहों तो यह पैनकेक का इंडियन (Indian Pancake-Like Dessert) वर्जन है. मालपुआ को चावल के आटे से घी और चाश्नी के मिश्रण से तैयार किया जाता है. मालपुआ कैसे बनाएं इस पर तो आपको बहुत वीडियो मिल जाएंगे, लेकिन वह कितने सही तरीके से आपको इसे आसानी से और झटपट तैयार करने में मददगार रहे यह सोचने वाली बात होगी. भारतीय घरों में मालपुआ एक बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाने वाला मीठा व्यंजन है. तो अगर आप भी घर पर मालपुआ बनाने के बारे में सोच रहे हैं या बनाना चाह रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ आसान से उपाय, जो मालपुआ को और भी हेल्दी बना सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Palak Recipe: पालक से बनाएं यह स्वादिष्ट और हेल्दी भुर्जी, रेसिपी पढ़ें
ब्रेकफास्ट के लिए चने की दाल से बनाएं प्रोटीन रिच पराठा, वीडियो देखें
आप मालपुआ को हेल्दी भी बना सकते हैं. हेल्थ का तड़का लगाने के लिए आप इसमें रागी और पनीर को शामिल कर सकते हैं, वहीं स्वाद का तड़का लगाने के लिए रबड़ी और मावा का. बहरहाल हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं हलवाई स्टाइल में पनीर मालपुआ-
Watch: घर पर कैसे बनाएं पनीर मालपुआ (Paneer Malpua To Try At Home)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं